Select Date:

तुझे तो बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाना है... उमरान मलिक को सीनियर गेंदबाज की ऐसी सलाह

Updated on 20-03-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय तेज तर्रार गेंदबाज उमरान मलिक को टीम इंडिया के सीनियरों से खास सलाह मिली है। भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल ईशांत शर्मा ने उमरान मलिक को सलाह दी है कि वह अपनी स्पीड को अपना हथियार बनाएं। उनका मानना है कि अगर इतना पेस होने के बावजूद अगर बल्लेबाज दो बार डर के मारे आंख बंद नहीं कर रहा है तो यह किसी काम की नहीं।

उमरान को बल्लेबाजों में डर पैदा करने की जरूरत है
क्रिकबज के शो 'राइज ऑफ न्यू इंडिया' पर बोलते हुए भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने उस मानसिकता के बारे में बात की, जिसे उमरान में डालने की जरूरत है। उन्हें लगता है कि टीम मैनेजमेंट को उमरान को अपनी गति का पूरी तरह से उपयोग करने का विश्वास और स्वतंत्रता देनी चाहिए। इस बात की चिंता नहीं होनी चाहिए कि कितने रन पड़ रहे हैं। ईशांत ने कहा कि उमरान को बताया जाना चाहिए कि उन्हें बल्लेबाजों में डर पैदा करने की जरूरत है।
    रन रोकना नहीं, विकेट लेना असली काम है
    उन्होंने कहा- उन्हें (उमरान) इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि कहां फेक रहा है। लगातार खेलने से लाइन लेंथ पकड़ में आ ही जाएगी। लेकिन अभी सबसे जरूरी चीज है कि तेज फेंकनी है। अगर 150-160 जो भी फेक सकता है वो फेके। उसे बस खुद को बैक करना चाहिए। क्या फर्क पड़ता है कि अगर रन जा रहे हैं। तेरा काम रन रोकना नहीं है। आउट करना है। जब तक दो बल्लेबाजों की आंख बंद नहीं होती तो स्पीड का क्या फायदा?
    उमरान के नाम का बल्लेबाजों में डर होना चाहिए
    टेस्ट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में से एक ईशांत ने आगे कहा- उस तेज गेंदबाजी का क्या फायदा जब बल्लेबाज डर के मारे अपनी आंखें बंद नहीं कर लेते? तो कोई उसे बताए और उसे विश्वास दिलाए कि आपको इतनी तेज गेंदबाजी करनी है कि बल्लेबाज इसे देखने में नाकाम रहे। अनुभवी भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि उमरान को 2023 वनडे विश्व कप टीम में होना चाहिए। उन्हें यह सीखने की जरूरत है कि पुरानी और नई गेंद से कैसे गेंदबाजी की जाए।

    वनडे विश्व कप टीम में उमरान को मिलेगा मौका
    उन्होंने कहा- उमरन मलिक पिछले आईपीएल की खोज थे। भारत के पास कभी इस तरह का तेज गेंदबाज नहीं थर। मुझे वास्तव में जो पसंद आया वह यह है कि उन्होंने लाइन लेंथ पर काम किया है, क्योंकि जब आप इतनी तेज गेंदबाजी करते हैं तो यह मुश्किल होता है। वह ऐसे व्यक्ति भी रहे हैं जिन्होंने पारी के मध्य में बहुत अधिक गेंदबाजी की है। जितना अधिक वह पावरप्ले और डेथ में गेंदबाजी करते हैं। इससे उनके 2023 विश्व कप टीम में होने की संभावना बढ़ जाती है। मुझे लगता है कि उन्होंने टी20 में ऐसा किया है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.