Select Date:

आपने 44 करोड़ रुपए जीते हैं... यूएई में रातों रात खुली भारतीय की किस्मत तो नहीं हुआ विश्वास, काट दिया फोन

Updated on 04-04-2023 06:32 PM
अबू धाबी: यूएई में रहने वाले एक भारतीय नागरिक की रातों रात किस्मत खुल गई है। अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट ड्रॉ सीरीज नंबर 250 में एक भारतीय करोड़पति बन गया है। भारत के बेंगलुरु में रहने वाले अरुण कुमार वाटक्के कोरोथ ने 22 मार्च को लकी ड्रा का टिकट खरीदा था। उनके टिकट का नंबर 261031 था। उन्होंने 2 करोड़ दिरहम जीते हैं, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 44,77,10,932 है। शो के होस्ट ने जब अरुण को फोन किया तो वह चुप हो गया और फोन काट दिया।

ड्रॉ से जुड़ी जानी-पहचानी आवाज को सुन कर उसे यकीन ही नहीं हुआ। शो के आयोजकों ने कहा कि वह एक बार फिर फोन कर उन्हें पुरस्कार जीतने की जानकारी देंगे। इसके अलावा भारतीय नागरिक सुरेश मथन ने 1 लाख दिरहम (22.38 लाख रुपए) का दूसरा पुरस्कार जीता। 27 मार्च को उन्होंने 018462 नंबर का टिकट खरीदा था। ओमान स्थित भारतीय नागरिक मोहम्मद शफीक ने 28 मार्च को लकी ड्रॉ का टिकट खरीदा था, जिसमें उन्होंने 90 हजार दिरहम (20 लाख रुपए) का तीसरा पुरस्कार जीता।

एक किग्रा सोना और रेंज रोवर जीता

इससे पहले फरवरी में एक भारतीय ने दूसरी बार अबू धाबी में लकी ड्रॉ जीता था। पहली बार उन्होंने दिसंबर में 1 किग्रा सोना जीता था। सुमन मुथैया नादर राघवन नाम के इस शख्स की फरवरी में दूसरी बार किस्मत तब खुली जब उन्होंने एक कार जीती। ड्रीम कार रैफेल ड्रॉ के दौरान उन्होंने रेंज रोवर कार जीता था। राघवन पिछले एक वर्ष से टिकट खरीद रहे थे। उन्होंने कहा था कि कार को वह बेच कर पैसा अपने घर वापस भेजेंगे। वहीं सोना जीतने पर कहा था कि वह अपनी जुड़वा बेटियों के भविष्य के लिए इसे निवेश करेंगे।

फोन आया तो लगा कोई मजाक कर रहा है

शारजाह में रहने वाले एक अन्य भारतीय ने फरवरी में बिग टिकट अबू धाबी रैफेल ड्रॉ में 1 करोड़ दिरहम लगभग 22 करोड़ रुपए जीते थे। पंजाब के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने 067757 नंबर का टिकट 12 अगस्त को खरीदा था। 35 साल के गुरप्रीत पिछले 32 वर्षों से यूएई में रह रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं तीन साल का था तो अपने परिजनों के साथ यहां आ गया था। मेरे पिता यहां काम करते थे। वह रिटायर होकर पंजाब जा चुके हैं। मैं दुबई में काम करता हूं और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शारजाह में रहता हूं। मैं एक छोटे घर में रहता हूं। हमेशा से ख्वाहिश थी कि मेरे पास पैसा हो तो बड़ा घर खरीदूं। अब मैं घर खरीद सकता हूं। जब मुझे फोन आया तो लगा कि कोई मजाक कर रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.