'आपको वैद्य की जरूरत है...', सुनील पाल ने राहुल को दी डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह, विराट कोहली पर कसा था तंज
Updated on
12-05-2025 03:16 PM
राहुल कृष्ण वैद्य ने बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में कमेंट किया था। भारत के पूर्व कप्तान ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी और बाद में उसे 'गलती से हुआ', कह दिया था। साथ ही दावा किया था कि सोशल मीडिाय के एल्गोरिदम भी इसके लिए जिम्मेदार है। इस पर राहुल वैद्य ने तंज कसा था। जिसके बाद जमकर उनकी आलोचना हुई थी। अब सुनील पाल ने इस वाकये पर रिएक्ट किया है।
कॉमेडियन सुनील पाल, जो कि अक्सर विवादित बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 'इंस्टैंट बॉलीवुड' से बातचीत के दौरान राहुल वैद्य को डॉक्टर से सलाह लेने की नसीहत दी है। जब उनसे पूछा गया कि सिंगर ने विराट कोहली के बारे में जो टिप्पणी की थी, उस पर उनकी क्या राय है, तो कॉमेडियन ने कहा, 'ये राहुल है और वो विराट है। समझे आप। इस तरह की टिप्पणी अगर राहुल, विराट के लिए कर रहा है तो राहुल भइया आपको वैद्य की जरूरत है।'
सुनील पाल ने राहुल वैद्य को दी सलाह
सुनील पाल ने आगे कहा, 'वैद्य मतलब डॉक्टर के पास जाइए। फौरन इलाज कीजिए। वरना कोई आपको एक नुस्खा दे देगा कि ये नुस्खा इस्तेमाल करना पड़ेगा। जिसकी वजह से शायद आपको... विराट आपका इलाज हो पाएगा।' अब इस रिएक्शन पर लोग हंस रहे हैं और ताली बजा रहे हैं। वह सुनील पाल की बात से सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली को जानता हूं मैं ये राहुल कौन है भाई।' एक ने पूछा, 'सही बोला।'
राहुल वैद्य की पत्नी और बहन को दी गई थी गालियां
बता दें कि राहुल वैद्य को विराट कोहली के फैंस ने बुरी तरह लताड़ा था। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेटर के कथित फैंस को 'जोकर' कहा था। उसके बाद उनकी बहन और पत्नी को लोगों ने गंदी गालियां दी थीं। और सिंगर ने बताया था कि ऐसा सब विराट के ही फैंस कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर अनुष्का शर्मा के पति का कोई जवाब नहीं आया था। मगर देवर ने जरूर रिएक्ट किया था और सिंगर को गाने पर ध्यान देने की नसीहत दी थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…