आप लोग 10-10 गेम जीतकर आए हो, ये तो होता रहता है... पीएम मोदी ने टीम इंडिया को ऐसे दी सांत्वना
Updated on
21-11-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम निराश थी। हर खिलाड़ी गम में डूबा हुआ था तो पीएम मोदी टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में जाकर सभी से बात की। हर खिलाड़ी को सांत्वना दी। इस मोमेंट का वीडियो पीएमओ की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में पीएम मोदी टीम की तारीफ करते हुए सांत्वना देते हुए कहते हैं- आप सभी 10-10 गेम जीतकर आए हैं।
विराट-रोहित की पीठ थपथपाई, बोले- मुस्कुराइए भाई... वह कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के कंधे पर हाथ रखते हैं और कहते हैं- आप लोग 10-10 गेम जीतकर आए हो। वह दोनों की पीठ थपथपाते हुए कहते हैं- मुस्कुराइए भाई, देश आपको देख रहा है। वह आगे कहते हैं- मैंने सोचा मिल लूं आप सबको। होता है...। द्रविड़ से बोले- आप लोगों ने बहुत मेहनत की...
वह फिर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की ओर मुड़ते हैं। वह कहते हैं- क्या राहुल... कैसे हैं..? राहुल द्रविड़ उनका जवाब हाथ मिलाते हुए देते हैं- जी बढ़ियां। इस पर पीएम राहुल की पीठ थपथपाते हुए कहते हैं- आप लोगों ने मेहनत बहुत की है, लेकिन...! शमी से मिलते ही लगा लिया गले कोच से मिलने के बाद वह अपने ही राज्य के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की ओर बढ़ते हैं। वह क्या बाबू कहते हुए जडेजा से हाथ मिलाते हैं और गुजराती में कुछ कहते हैं। इसके बाद युवा शुभमन गिल से हाथ मिलाते हैं। वह शमी के पास पहुंचते हैं तो गले लगा लेते हें और पीठ थपथपाते हुए कहते हैं- शमी बहुत अच्छा खेले। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के पास पहुंचते हैं और कहते हैं तुम तो गुजराती बोलते होगे। इस पर बुमराह जवाब देते हैं- थोड़ी-थोड़ी। फिर पीएम कहते हैं- तुम्हारा तो घर है यहां।
वह श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और कुलदीप यादव से भी मिलते हैं और प्रदर्शन की तारीफ करते हैं। फिर कहते हैं होता रहता है ऐसा। आप सभी साथियों को हिम्मत दीजिए। मिलते हैं कभी दिल्ली आइए। आप सभी को मेरा आमंत्रण है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट से हरा दिया था। इसके साथ ही 140 करोड़ भारतीयों को विश्व का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…