Select Date:

GPT-4 मॉडल का भी फ्री एक्सेस मिलेगा, चैटबॉट अभी तक बिंग सर्च इंजन का पार्ट था

Updated on 27-12-2023 12:55 PM

माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया को-पायलट ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए यूजर अपने AI चैटबॉट को एक नए सर्विस के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगे। यह ऐप सर्च इंजन बिंग से अलग है और पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के AI टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ महीने पहले बिंग चैट का नाम बदलकर को-पायलट कर दिया था। शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट का AI बिंग सर्च इंजन का पार्ट था, जिसके सर्च रिजल्ट का इंटरफेस चैट-जीपीटी की तरह दिखता था। यह फीचर अब भी अवेलेबल है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट को एक अलग प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रमोट कर रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट क्या-क्या काम करता है?
फंक्शनालिटी की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट के इस को-पायलट में चैट-जीपीटी की तरह ही सिमिलर फीचर्स हैं...

  • यह ओपनAI के लेटेस्ट GPT-4 मॉडल का फ्री एक्सेस देता है।
  • यह ऐप चैटबॉट के साथ इंटरेक्शन करने की सुविधा देता है।
  • DELL-E3 की मदद से इमेज क्रिएट करने के साथ-साथ ईमेल लिखने और डॉक्यूमेंट बनाने में मदद करता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट के इस असिस्टेंट में वॉइस इनपुट देने का ऑप्शन भी मिल जाता है।
  • चीजों को सर्च या एक्सेस करने के लिए ऐप में इमेज और टेक्स्ट इनपुट का ऑप्शन मिल जाता है।

गूगल प्लेस्टोर पर 5 हजार से ज्यादा डाउनलोड्स
नया को-पायलट ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर अवेलेबल है और 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया है। फिलहाल इसका iOS वर्जन अवेलेबल नहीं है, लेकिन कंपनी के मुताबिक यह जल्द ही अवेलेबल हो जाएगा। तबतक, iOS यूजर्स बिंग ऐप पर को-पायलट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अभी ChatGPT सबसे आगे
AI की दुनिया में फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट के बड़े निवेश वाली कंपनी OpenAI का ChatGPT सबसे आगे है। चैटजीपीटी को पिछले साल 30 नवंबर को लॉन्च किया गया था और एक महीने के भीतर इसके यूजर्स की संख्या दस करोड़ को पार कर गई थी। गूगल का चैटबॉट बार्ड LaMDA के लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड है।

कोई भी सवाल पूछ सकते हैं
ChatGPT से आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। यानी ईमेल लिखने से लेकर CV तक आप इससे बनवा सकते हैं। रील या अपनी वीडियो कैसे वायरल करना है, इसका भी जवाब ChatGPT देता है। वाइफ को क्या गिफ्ट दें, इसके लिए सलाह भी आप चैट ChatGPT से ले सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.