Select Date:

UPI से पेमेंट कर खरीद सकेंगे शेयर्स, अभी IPO की बिडिंग में मिलती है यह सुविधा

Updated on 30-12-2023 02:13 PM

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI लॉन्च करेगा। इसके बाद इन्वेस्टर्स UPI के जरिए पेमेंट करके शेयर्स खरीद सकेंगे।

अभी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO की बिडिंग में UPI के जरिए पेमेंट कर पाते हैं। जब IPO के लिए अप्लाय करते हैं तो उसका पैसा इन्वेस्टर्स के अकाउंट में ही ब्लॉक हो जाता है और जब शेयर्स इश्यू होते हैं तब अमाउंट डेबिट होता है।

इसी तरह सेकेंडरी मार्केट यानी शेयर बाजार में यह सर्विस शुरू होने के बाद स्टॉक्स खरीदने पर उसका जितना भी अमाउंट होगा वह आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा। इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो इन्वेस्टर्स के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा।

NPCI ​​​​​​ने बताया कि ​क्लियरिंग कॉरपोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, स्टॉकब्रोकर, बैंक और UPI ऐप सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के साथ मिलकर इक्विटी कैश सेगमेंट के लिए बीटा वर्जन में पेमेंट सर्विस पेश किया जाएगा। शुरुआत में यह सर्विस सीमित कस्टमर्स के लिए अवेलेबल होगी।

HDFC और ICICI बैंक के कस्टमर्स को शुरुआत में मिलेगी यह सर्विस
NPCI ने बताया कि इस बीटा लॉन्च को ब्रोकरेज ऐप 'ग्रो' फैसिलिएट कर रहा है। भीम, ग्रो और यस पे नेक्स्ट के जरिए सेकेंडरी मार्केट में UPI ऐप सर्विस मिलेगी। शुरुआत में HDFC बैंक और ICICI बैंक के कस्टमर्स इस सर्विस को यूज कर पाएंगे। इसके अलावा HDFC बैंक, HSBC, ICICI बैंक और यस बैंक क्लियरिंग कॉर्पोरेशन और एक्सचेंजों के लिए स्पॉन्सर बैंक के रूप में काम करेंगे।

जिरोधा, एक्सिस सहित अन्य स्टॉक ब्रोकर में जल्द मिलेगी यह सर्विस
NPCI ने बताया कि जिरोधा, एक्सिस बैंक, यस बैंक, पेटीएम और फोनपे सहित अन्य स्टॉकब्रोकर व UPI इनेबल ऐप्स अभी सर्टिफिकेशन स्टेज में हैं और जल्द ही यह बीटा फेज में शामिल होंगे।

दुनिया में अपनी तरह का यह पहला कदम
भारतीय फिनटेक कंपनी CRED के फाउंडर कुणाल शाह ने कहा, 'सेकेंडरी मार्केट में UPI के आने की खबर भारत के लिए एक बड़ा क्षण है। इस कदम से पैसों की स्पीड बढ़ जाएगी और भारत के स्टॉक एक्सचेंजों के लिए सेम डे सेटलमेंट करने में मदद मिलेगी। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला कदम है।'

2008 में स्थापित हुआ था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को 2008 में भारत में रीटेल पेमेंट्स और सेटलमेंट सिस्टम के ऑपरेशन के लिए स्थापित किया गया था। NPCI ने देश में एक मजबूत पेमेंट और सेटलमेंट का इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया है। RuPay कार्ड, इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए NPCI ने रीटेल पेमेंट के तरीकों को बदला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.