जिस सांप के कैंसर का हुआ ऑपरेशन, उसका गुस्सा देख सहम जाएंगे!
Updated on
31-12-2022 04:51 PM
नई दिल्ली: सांप देखते ही ज्यादातर लोग मारने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी जान बचाने के लिए आगे आते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने 'खूंखार' दिखने वाले चमकीले सांप की सर्जरी करवाई है। आंख के पास यह कैंसर का ट्यूमर काफी खतरनाक था। कर्नाटक के धारवाड़ शहर में डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने सांप का ऑपरेशन किया है। जैसे-जैसे खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है लोग वन्यजीवों के लिए काम करने वाले सोमशेखर चन्नाशेट्टी की तारीफ कर रहे हैं। उनकी बदौलत सांप को नई जिंदगी मिली है। कुछ लोग उस सांप के बारे में भी जानना चाहते हैं कि जिस सांप का ऑपरेशन किया गया, क्या वह जहरीला था? 'जंगल न्यूज' में आज जानेंगे उसी सांप के बारे में।
सोमशेखर को एक फोन आया कि घर में सांप देखा गया है। वह फौरन पहुंच गए और ट्रिंकेट सांप को वहां से निकाला। सोमशेखर एक एनिमल लवर हैं, वह जीव-जंतुओं को बचाने में यकीन करते हैं। उन्होंने सांप को करीब से देखा तो पता चला कि उसके सिर में गांठ है। डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने बताया कि सांप बहुत ही सेंसिटिव होते हैं। उनका इलाज आसान नहीं होता है। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चली सर्जरी के बाद कैंसरस ट्यूमर निकाला गया। आंख और सिर में ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन होता है। सांप की दो दिन ड्रेसिंग होगी और कुछ दिन तक नजर भी रखी जाएगी।
सर्जरी वाले सांप का नाम क्या है? जिस सांप का ऑपरेशन हुआ है उसे Trinket snake कहते हैं। यह मुख्य रूप से दक्षिण मध्य एशिया में पाया जाता है। ये देश के कई राज्यों में पाए जाते हैं। इसकी कई उप-प्रजातियां भी पाई जाती हैं। ये मीडियम साइज के चमकदार सांप होते हैं। शरीर पर काले और सफेद बॉक्स बने होते हैं और बैकग्राउंड चॉकलेट ब्राउन कलर का होता है। ये औसतन 3-4 फीट लंबे होते हैं। पानी के स्रोत के पास जंगलों, पहाड़ों, मैदानी इलाकों में भी ये निकलते हैं। लकड़ी, पत्थर की दरारों, दीमक के अड्डों में ये छिपे रहते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…