न्यूयॉर्क: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के फाइनल में कमाल कर दिया। उन्होंने रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर एक और खिताब जीत लिया। जोकोविच ने मेदवेदेव को 6-3, 7-6(5), 6-3 से हराया था। यह जोको का 24वां ग्रैडस्लैम था। 36 साल के इस टेनिस खिलाड़ी का करियर शानदार रहा है। हर इस साल इनकी ट्रॉफी में तो इजाफा हुआ ही। लेकिन साथ ही इनकी नेट वर्थ ने भी आसमान छू लिया। जोकोविच की नेट वर्थ लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह सिर्फ टूर्नामेंट से मिलने वाली प्राइज मनी नहीं बल्कि बाकी चीजें भी हैं। आइये जानते हैं कि नोवाक की नेट वर्थ 2023 में कितनी है।
टूर्नामेंट प्राइज से सबसे ज्यादा कमाने वाले पुरुष टेनिस प्लेयर हैं जोकोविच
36 साल के नोवाक जोकोविच टूर्नामेंट के प्राइज से काफी पैसा कमाते हैं। वह टूर्नामेंट प्राइज से 169 (14,00,04,67,000 भारतीय रुपये) मिलियन डॉलर कमा चुके हैं। वह टूर्नामेंट प्राइज से सबसे अधिक कमाई करने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
बड़ी-बड़ी ब्रांड के साथ जुड़े हैं जोकोविच
आपको बता दें कि नोवाक जोकोविच बड़ी-बड़ी ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। वह उनके साथ कोलेब्रेशन करते हैं, उनकी एडवर्टीजमेंट करते हैं। इसने जोकोविच की कुल संपत्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जोको लाकोस्ट, हेड और एसिक्स जैसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। इस टेनिस स्टार को ऐसे सहयोगों से काफी धनराशि प्राप्त होती है।
जोकोविच का है आलीशान विला
टेनिस और ब्रांड एसोसिएशन के अलावा, नोवाक जोकोविच की रियल एस्टेट में काफी दिलचस्पी है। मोंटे कार्लो में एक आलीशान विला और न्यूयॉर्क शहर में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। इसके अलावा, वह एक बिजनेसमैन भी हैं। जोकोविच की क्लोथिंग लाइन के साथ-साथ खुद के रेस्तरां भी है। यह सब मिलाकर नोवाक जोकोविच की नेट वर्थ 2023 में 240 मिलियन डॉलर (19.9 अरब) मानी जा रही है। 2022 में उनकी नेट वर्थ 220 मिलियन डॉलर थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…