Select Date:

UPI से नहीं कर पाएंगे मनी रिक्वेस्ट, 1 अक्तूबर से बंद हो जाएगी व्यवस्था

Updated on 14-08-2025 04:18 PM
नई दिल्ली: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का संचालन करने वाली नैशनल पेमेंट कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए बैंकों और पेमेंट एप्स से 1 अक्टूबर से सभी पीयर-टू-पीयर (पी2पी) ‘कलेक्शन रिक्वेस्ट’ बंद करने को कहा है। ‘कलेक्शन रिक्वेस्ट’ या ‘पुल ट्रांजैक्शन’ सुविधा यूजर्स को UPI के माध्यम से किसी अन्य ग्राहक से पैसे का रिक्वेस्ट करने की अनुमति देती है। धोखेबाज अक्सर इस सुविधा का दुरुपयोग यूजर्स को पेमेंट ऑथराइज करने के लिए करते हैं, इसलिए यह रोक लगाई गई है। हालांकि, मर्चेंट्स 1 अक्टूबर के बाद भी कलेक्शन रिक्वेस्ट सबमिट करना जारी रख सकते हैं।
  1. कैसे होता है यह पेमेंट?
    उदाहरण के लिए, मर्चेंट ग्राहक के ऐप पर एक कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजते हैं। यूजर्स द्वारा स्वीकृति देने और UPI पिन दर्ज करने के बाद रिक्वेस्ट प्रॉसेस होता है और ग्राहक के खाते से पैसा कट जाता है। NPCI के कहा है कि 1 अक्टूबर 2025 से UPI P2P कलेक्ट को UPI में प्रॉसेस्ड करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  2. अभी क्या है नियम?
    इसमें आगे कहा गया है कि सभी सदस्य बैंकों और यूपीआई ऐप्स को यूपीआई पी2पी लेनदेन शुरू करने, रूट करने या संसाधित करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिलहाल, एक UPI यूजर किसी अन्य व्यक्ति से प्रति लेनदेन अधिकतम 2,000 रुपये कलेक्ट कर सकता है।
  3. कितना है पुल ट्रांजैक्शन का हिस्सा?
    P2P क्रेडिट लेनदेन की संख्या रोजाना 50 तक सीमित है। यूपीआई के शुरुआती दिनों में ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ धोखाधड़ी आम थी, लेकिन NPCI द्वारा इसकी सीमा 2,000 रुपये तक करने के बाद इनमें भारी कमी आई है। पुल ट्रांजैक्शन का हिस्सा UPI में 3% ही है।
  4. पिछले तीन साल में कितना फ्रॉड?
    फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में यूपीआई घरेलू पेमेंट में धोखाड़ी के 7.25 लाख मामले सामने आए जिनकी कुल वैल्यू 573 करोड़ रुपये थी। 2023-24 में ये मामले बढ़कर13.42 लाख पहुंच गए और इसकी राशि भी 1,087 करोड़ रुपये रही। इस साल अब तक यूपीआई धोखाधड़ी के 6.32 लाख मामले सामने आ चुके हैं जिनकी कुल वैल्यू 485 करोड़ रुपये है।
  5. 2017 से कितना बढ़ा?
    वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 2017-18 में जहां यूपीआई के माध्यम से केवल 92 करोड़ लेनदेन हुए थे, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 18,587 करोड़ हो गया है। यह बढ़ोतरी 114% की CAGR को दर्शाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.