Select Date:

20 साल तक नहीं देना होगा कोई टैक्स... किस सेक्टर पर मेहरबानी की तैयारी में है सरकार?

Updated on 15-09-2025 01:09 PM
नई दिल्ली: दुनिया में टेक्नोलॉजी का यूज बढ़ने के साथ ही डेटा सेंटर्स की डिमांड बढ़ने लगी है। डेटा सेंटर वह जगह होती है जहां क्रिटिकल ऐप्लिकेशंस और डेटा को रखा जाता है। सरकार देश में डेटा सेंटर्स डेवलपर्स को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेटा सेंटर्स डेवलपर्स को 20 साल तक टैक्स में छूट दी जा सकती है। नेशनल डेटा सेंटर पॉलिसी के नए ड्राफ्ट में यह प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि कैपेसिटी एडिशन, पावर इफेक्टिवनेस और रोजगार सृजन के लक्ष्यों को हासिल करने वाली कंपनियों को ही इसका फायदा मिलेगा।

ड्राफ्ट में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री से औपचारिक अनुरोध कर सकता है। डेटा सेंटर्स डेवलपर्स को डेटा सेंटर बनाने, हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग में काम आने साजोसामान पर इनपुट टैक्स क्रेडिट दिया जा सकता है। देश की डेटा सेंटर इंडस्ट्री साल 2019 से सालाना 24 फीसदी की तेजी से बढ़ी है। साल 2027 तक 795 मेगावाट नई कैपेसिटी विकसित होने की उम्मीद है। इससे देश में इंडस्ट्री की कुल कैपेसिटी 1,825 मेगावाट पहुंच जाएगी। ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय कंपनियों के कम से कम 100 मेगावाट डेटा सेंटर कैपेसिटी को चला रहे हैं, उन्हें परमानेंट एस्टाब्लिशमेंट स्टेटस दिया जाना चाहिए।

कहां बनेंगे डेटा सेंटर

ड्रॉफ्ट पॉलिसी के मुताबिक एलिजिबल कंपनियों को उसी शहर या किसी अन्य लोकेशन पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डेवलपमेंट या मॉडलिंग सेंटर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि इससे नए रोजगार पैदा होंगे और साथ ही एआई, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबरसिक्योरिटी जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में घरेलू क्षमता भी बढ़ेगी। राज्यों को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, आईटी हब और मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर्स के करीब डेटा सेंटर के लिए जमीन मुहैया कराने को कहा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.