यंग इंडिया पर छठी बार चैंपियन बनाने का दारोमदार, पहले मैच में बांग्लादेश से लेगी लोहा
Updated on
20-01-2024 01:48 PM
ब्लोमफॉन्टेन: अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम भारत आज बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ब्लोमफॉन्टेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उदय सहारन की कप्तानी में भारतीय युवा टीम का टारगेट अपनी कामयाबी की कहानी को आगे बढ़ाने का होगा। ग्रुप-ए में पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम पहले दौर में एशियाई प्रतिद्वंद्वी से खेलेगी। इसके बाद आयरलैंड और अमेरिका से मुकाबले होंगे।
कैफ की कप्तानी में मिला पहला खिताब: भारत ने 2002 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहला खिताब जीता था। उसके बाद से 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारत चैंपियन रहा। आईसीसी का यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन आखिरी मौके पर साउथ अफ्रीका को मेजबानी सौंपी गई। इसमें चार समूहों में चार-चार टीमें रखी गई हैं। हर समूह से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 6 और 8 फरवरी को जबकि फाइनल 11 फरवरी को बेनोनी में होगा।
भारतीय टीम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कई कैंप्स के बाद यहां आई है और इन्होंने दो ही टूर्नामेंट (एशिया कप और साउथ अफ्रीका में ट्राई सीरीज) खेले हैं। एशिया कप में भारत सेमीफाइनल में हार गया जिसमें बांग्लादेश ने उन्हें चार विकेट से मात दी। उसके बाद हालांकि साउथ अफ्रीका में ट्राई सीरीज भारत ने अपराजेय रहकर जीती जिसमें अफगानिस्तान तीसरी टीम थी। फाइनल बारिश की भेंट होने से भारत और साउथ अफ्रीका संयुक्त विजेता रहे।
आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले 2 प्लेयर: भारतीय टीम में अर्शिन कुलकर्णी भी हैं जो आईपीएल में अनुबंध पाने वाले इस टीम के दो खिलाड़ियों में से हैं। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) की खोज अर्शिन ने टूर्नामेंट में 9 छक्के लगाए थे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अरावेली अश्विन के साथ करार किया है जिन्होंने नवंबर में चार देशों की सीरीज में 93 गेंद में 163 रन बनाए थे। पिछले साल कूच बिहार ट्रोफी में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे मुशीर खान और कप्तान उदय सहारन पर भी नजरें होंगी। गेंदबाज राज लिंबानी ने हाल ही में नेपाल के खिलाफ सात विकेट लिए थे, जबकि उपकप्तान स्वामी पांडे ने अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट चटकाए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…