Select Date:

पंजाब में गेहूं चुराने पर ट्रक से बांधा युवक:पहले शहर में घुमाया फिर पुलिस चौकी ले गया ड्राइवर

Updated on 12-12-2022 05:58 PM

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में अबोहर रोड पर एक व्यक्ति ने गेहूं चोरी के आरोपी को ट्रक के आगे रस्सी से बांधकर घुमाया। इस दौरान उसे सहारा देने के लिए एक अन्य व्यक्ति उसके साथ बैठा रहा। इसके बाद आरोपी युवक को बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

राहगीरों ने ट्रक के आगे बंधे युवक की वीडियो बना ली। इस दौरान साथ बैठे युवक ने लोगों को बताया कि आरोपी ने ट्रक से गेहूं के दो कट्‌टे चोरी किए हैं और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
अबोहर रोड पर युवक को ट्रक के आगे रस्सी से बांधकर ले जाने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह मामला रविवार की शाम करीब 5:30 बजे का बताया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी हरकत में आते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस
DSP जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं चोरी का आरोपी बस स्टैंड पुलिस चौकी की हिरासत में है और उसे ट्रक से बांधकर लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.