Select Date:

शेयर मार्केट में निवेश करने वाले युवा इन 5 बातों को गांठ बांध लें, जरा सी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान

Updated on 11-11-2024 12:28 PM
इस समय काफी युवा शेयर मार्केट में आ रहे हैं। कोई किसी से शेयर मार्केट के बेसिक्स सीखकर आ रहा है तो कोई बिना ज्ञान लिए ही इसमें उतर रहा है। शेयर मार्केट में पैसा गंवाने वाले युवाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ज्यादातार युवा शेयर मार्केट को निवेश के बजाए जल्दी पैसा कमाने का जरिया मान रहे हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में उतर रहे हैं या उतर चुके हैं तो कुछ बातों को जरूर जान लें।

जल्दी पैसा कमाने का नहीं है जरिया


ज्यादातर युवा अपने खर्च की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त पैसे पाने के लिए शेयर मार्केट में उतर रहे हैं। ऐसे युवा शेयर मार्केट को जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने का सोर्स मानते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। यह संभावना नहीं है कि आप रैंडम ट्रेडिंग के जरिए पैसा कमा पाएंगे। अगर एक-दो बार आप सफल हो भी जाते हैं तो यह लगातार नहीं होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए धैर्य, रिसर्च और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

खुद की रिसर्च के बिना न उतरें


अगर आप शेयर बाजार में इसलिए निवेश कर रहे हैं कि आपके दोस्त ऐसा कर रहे हैं या यह पैसा कमाने का नया फैशन है या आपको किसी शेयर के मूल्य में वृद्धि के बारे में जानकारी है तो ऐसा न करें। रिसर्च और एनालिसिस के बिना कोई भी निवेश जुआ की तरह है। ऐसे में इससे नुकसान होगा। अगर आपके दोस्त ने ‘हॉट या इनसाइडर टिप’ के बारे में सुना है या आपको किसी वॉट्सऐप ग्रुप से कोई टिप मिली है तो इसे तुरंत अनदेखा करें। जब तक आपको यह पता न हो कि आप किसी खास शेयर में पैसा क्यों लगाना चाहते हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से बचें


काफी युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद इन्फ्लुएंसर की बातों में आकर किसी खास शेयर में निवेश कर देते हैं। कुछ दिन तो सही रहता है बाद में वे शेयर गिरने लगते हैं। एक बार ऐसा समय आता है कि जो रकम निवेश करते हैं वह न केवल काफी कम हो जाती है बल्कि डूब भी जाती है। बेहतर होगा कि शेयर मार्केट को समझने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों और इस क्षेत्र के एक्सपर्ट्स से ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स करें।


F&O ट्रेडिंग से शुरू में दूर रहें


यह पुराने और अनुभवी निवेशकों के लिए भी सबसे जोखिम भरा विकल्प है। सेबी की एक स्टडी के अनुसार 2021-22 और 2023-24 के बीच 93 फीसदी निवेशकों का इक्विटी F&O में काफी नुकसान हो गया। अगर आपने हाल ही में शेयर मार्केट में निवेश की शुरुआत की है तो F&O ट्रेडिंग से बचें। मार्केट का अनुभव लेने के बाद इसे शुरू कर सकते हैं।


बड़ी रकम से शुरुआत न करें


म्यूचुअल फंड SIP या ETF निवेश से शुरुआत करना सबसे अच्छा है। लेकिन अगर आप स्टॉक और IPO में रुचि रखते हैं तो शुरू में ही बड़ी रकम निवेश न करें। बेहतर होगा कि 10 हजार से 50 हजार रुपये की बीच की रकम से इसकी शुरुआत करें। पेनी स्टॉक, स्मॉल कैप, सेक्टोरल फंड और डेरिवेटिव से शुरुआत में बचें। लेकिन अगर आप इनमें निवेश करना चाहते हैं तो छोटी राशि का इस्तेमाल करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.