युवा विकेटकीपर, हमारे मलिंगा... रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी और पथिराना की यूं की सराहना
Updated on
15-04-2024 01:05 PM
मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ा। अंत में यह दोनों टीमों के बीच अंतर बना। रोहित शर्मा के शतक के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के पहले एल क्लासिको को 20 रनों से अपने नाम कर लिया। तेज गेंदबाज पथिराना ने भी चेन्नई के लिए 4 विकेट लिए। मुंबई पर जीत मिलने के बाद चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ काफी खुश नजर आए।
रुतुराज ने मैच के बाद क्या कहा?
रुतुराज गायकवाड़ ने 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी को युवा विकेटकीपर कहा। उन्होंने मैच के बाद बात करते हुए कहा, युवा विकेटकीपर ने जो तीन छक्के लगाए, उनसे हमें बहुत मदद मिली। वही चीज मैच का रुख बदलने वाली साबित हुई। इस तरह के मैदान के लिए हमें 10-15 रन ज्यादा चाहिए थे। बीच के ओवरों में, बुमराह ने बहुत अच्छा गेंदबाजी की। हालांकि विपक्षी टीम ने कुछ शानदार शॉट लगाए, फिर भी मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी उम्दा रही। पावरप्ले में 6 ओवरों में 60 रन देना मैं मंजूर कर लेता।

अजिंक्य रहाणे ने क्यों की ओपनिंग
रुतुराज गायकवाड़ ओपनर हैं लेकिन इस मैच में उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने सलामी बल्लेबाजी की। रुतुराज ने कहा कि अजिंक्य को थोड़ी परेशानी थी, इसलिए उन्हें पारी की शुरुआत कराना बेहतर लगा। मैं कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, साथ ही कप्तान के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…