नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होने वाली है। मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक छह फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी ईएमआई बढ़ने की उम्मीद कम है। पिछली बढ़ोतरी के एक साल बाद आरबीआई इस हफ्ते दरें बरकरार रख सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इस हफ्ते ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने वाला है। हालांकि सरकार ने बजट में घाटा कम किया है, जिससे उम्मीद थी कि दरें जल्दी घटेंगी, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।दरअसल ज्यादातर बैंकर और अर्थशास्त्री मानते हैं कि दरों में कटौती साल के दूसरे छमाही में ही होगी। इस बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी कम ही है। इसकी पहली वजह विदेशी व्यापार में परेशानी है। यमन के हूथी विद्रोहियों ने जहाजों पर हमला करने की वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा आने का खतरा है। इससे भारतीय आयात प्रभावित हो सकता है। दरों में नहीं होगी कटौती अमेरिकी फेडरल रिजर्व और ब्रिटेन के केंद्रीय बैंकों ने संकेत दिया है कि वे जल्दी दरें नहीं घटाएंगे। रिजर्व बैंक खुश है क्योंकि महंगाई धीरे-धीरे कम हो रही है और अर्थव्यवस्था भी अच्छी चल रही है। ऐसे में अभी आपको लोन और ईएमआई पर ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा, लेकिन उम्मीद है कि साल के अंत तक दरें कम हो जाएंगी। फरवरी में हुआ था बदलाव आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी 2023 में अपनी रेपो दर को बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया था। जबकि नीति दर पिछले 12 महीनों में सपाट रही है। आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली एमपीसी की तीन दिन की बैठक छह फरवरी को शुरू होगी। गवर्नर शक्तिकांत दास आठ फरवरी को समिति के फैसले की घोषणा करेंगे।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…