तेरा इलाज तो... हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनव कश्यप की उड़ाईं धज्जियां, सलमान पर लांछन लगाने वाले को दी सीधी चेतावनी
Updated on
26-09-2025 03:13 PM
'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही कुछ इंटरव्यू दिए हैं, जिनमें उन्होंने सलमान खान और उनकी फैमिली के खिलाफ काफी कुछ बोला है। इसी को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और खरी-खरी सुना दी। 'बिग बॉस 13' में नजर आए हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो बनाकर अभिनव कश्यप को खूब लताड़ा और कहा कि वह फिल्में बनाने पर ध्यान दें, नहीं तो उनका इलाज वह खुद करेंगे।
हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी बताया कि वह क्यों सलमान खान और सलीम खान के सपोर्ट में बोल रहे हैं। उन्होंने दो-तीन ऐसे वाकये बताए, जब उनके कहने मात्र पर ही सलीम खान ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की। हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनव कश्यप के लिए कहा कि अगर उन्हें कोई बीमारी है, तो वह जिस अस्पताल में जाकर इलाज करवाने को कहेंगे, वह वहां ले जाएंगे खुद अपने पैसे से इलाज करवाएंगे।
हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनव कश्यप की उड़ाईं धज्जियाां
हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बोल रहे हैं, 'आपको पता है अनुराग कश्यप ने एक बार बोला था कि सारे ब्राह्मणों पर मूतेगा। याद है? अपुन ने उसकी फुल बजा दी थी। अभी उसका नाम इसलिए लेना पड़ा क्योंकि उसका भाई अभिनव कश्यप का मच मच चालू है। उसने सलमान और उसकी फैमिली को बोला है। वो सलमान के डैडी के बारे में बहुत गलत बात कर रहा है। वो गलत है। अभी आप सोचेंगे कि मैं क्यों सलीम खान, सलमान खान की साइड ले रहा हूं।'
भाऊ ने बताया सलीम खान ने कैसे बच्चों की मदद की
भाऊ ने आगे बताया, 'आज से तीन साल पहले मैं इतना काबिल नहीं था। जितना हो सकता था मैं लोगों की उतनी मदद करता था। उस वक्त मेरे साथ तीन साल की एक बच्ची सोफिया कुरेशी थी, जो अस्पताल में एडमिट थी। उसके माता-पिता आए थे तो मैं थोड़ा टाइम निकालकर सलीम खान जी के पास गया। तब उन्होंने बिना कुछ सोचे उस बच्ची का पूरा खर्चा उठाया और अस्पताल का सारा बिल भरा। उसके बाद रमेश खंदारे नाम का छोटा बच्चा था। उसकी भी सलीम खान जी ने मदद की। तो ऐसे ही तीन-चार लोगों को मैं मदद के लिए सलीम के पास गया।'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…