आपकी पत्नी का घर आपसे भी बड़ा है... Nvidia के जेंसन हुआंग ने मुकेश अंबानी से क्यों कहा ऐसा?
Updated on
25-10-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: दुनिया के टॉप रईसों में शामिल मुकेश अंबानी और जेंसन हुआंग गुरुवार को मुंबई में एक मंच पर थे। हुआंग दुनिया का दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया के सीईओ हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एनवीडिया एआई समिट इंडिया चल रहा है। इस दौरान अंबानी और हुआंग ने एआई और भारत के बढ़ते टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। 18.5 एकड़ में फैला और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के दिमाग की उपज है। यह बिजनस, एंटरटेनमेंट, कल्चर और रिटेल का हब है। मुकेश अंबानी ने जब इस सेंटर के बारे में हुआंग तो बताया तो वहां मौजूद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाए।
हुआंग ने जब मुकेश अंबानी को स्टेज पर बुलाया तो उनका परिचय इंडस्ट्री के एक ऐसे अगुआ के रूप में कराया जिसने भारत के डिजिटलीकरण में मदद की। उन्होंने कहा, भारत को हाई टेक और डीप टेक इंडिया बनाने में सबसे ज्यादा योगदान मुकेश ने दिया है। इसका जवाब देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि वह हुआंग का मुंबई और खासतौर पर जियो वर्ल्ड सेंटर में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेंटर को उनकी पत्नी नीता अंबानी ने बनाया है। अंबानी ने कहा, जियो वर्ल्ड सेंटर को मेरी पत्नी ने बनाया है। अगर मैं यह न कहूं की इसे मेरी पत्नी ने बनाया है तो मुझे ऐसा कहने के लिए कहा गया है।' इस पर वहां हंसी का ठहाका गूंज उठा।
पत्नी का घर आपसे बड़ा
हुआंग ने कहा, 'आपकी पत्नी का घर आपसे भी बड़ा है। मैं सोचता था कि आपका घर बहुत बड़ा है। मुकेश के हाउस से मैं कैलिफोर्निया में अपना घर देख सकता हूं।' उनकी इस बात पर मुकेश अंबानी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जियो वर्ल्ड सेंटर में धीरूभाई अंबानी स्क्यावर, जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर, जियो वर्ल्ड ड्राइव और नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर मौजूद हैं। इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। हुआंग ने कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और एक इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौता किया है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…