Select Date:

पिछली पीढ़ी से ज्यादा धार्मिक हैं युवा:सर्वे में दावा- ब्रिटेन में 18-34 साल के लोग बुजुर्गों के मुकाबले ज्यादा प्रार्थना करते हैं

Updated on 30-08-2022 05:41 PM

मुश्किल समय में बुजुर्गों से ज्यादा युवा भगवान को याद करते हैं। पूजा-पाठ से लेकर मन्नतों और मिन्नतों का दौर शुरू हो जाता है। चर्च ऑफ इंग्लैंड के सर्वे में यह बात सामने आई है कि युवा पीढ़ी में ध्यान और अध्यात्म के प्रति रुझान पिछली पीढ़ी से कहीं ज्यादा बढ़ा है, जिस वजह से वह ज्यादा आस्थावान हो गई है।

18 से 34 साल के लोग ज्यादा धार्मिक
इस सर्वे में 18 से 34 साल और 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच पिछले एक महीने में ईश्वर के प्रति उनके रवैये पर शोध किया गया है। इसमें पता चला कि 18 से 34 साल तक के एक तिहाई यानी करीब 33% लोगों ने पिछले महीने धार्मिक स्थलों में जाकर प्रार्थना की, जबकि 55 साल से ज्यादा उम्र के सिर्फ 25% लोग ही प्रार्थना करने आए।

सावंता कोमरेस के सर्वे में पता चला कि 56% युवाओं ने किसी न किसी समय पर ईश्वर से प्रार्थना की है, जबकि 55 साल से ज्यादा के सिर्फ 41% लोगों ने प्रार्थना करने की बात स्वीकार की। यॉर्क के आर्कबिशप मोस्ट रेव स्टीफेन कॉटरेल ने कहा कि चारों ओर अनिश्चितता है।

आध्यात्म के पीछे ग्लोबल वार्मिंग, महंगाई जैसी वजहें
ग्लोबल वार्मिंग, महंगाई, रूस-यूक्रेन जंग, सूखा जैसी वजहें उन्हें ईश्वर की शरण में ले आई हैं। जब इस वक्त हम कई तरह की समस्याओं में जी रहे हैं, तो ईश्वर की शरण में ही शांति मिलेगी। ईश्वर की शरण में जाना हमारी जिंदगी में बड़े बदलाव ला सकता है। जबकि दूसरे धर्म गुरुओं का कहना है कि युवा पीढ़ी पिछली पीढ़ी से कहीं ज्यादा आध्यात्मिक है।

यह सर्वे ऐसे समय में आया है जब तमाम चर्च बंद होते जा रहे हैं। पिछले एक दशक में, साल 2010 से 2019 तक में ही इंग्लैंड में 423 चर्च हमेशा के लिए बंद हो गए। चर्च ऑफ इंग्लैंड के वेरी रेव्ड डॉ. स्टीफेन हैंस कहते हैं कि इस सर्वे के नतीजे आम धारणा को बदल देते हैं। अब तक समझा जाता रहा है कि पढ़े-लिखे युवाओं को धर्म में विश्वास नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है।

कोरोना के बाद की मुसीबतों ने युवाओं को धार्मिक बनाया
कोरोना महामारी की वजह से लोगों के बीच अकेलापन बढ़ा है। ऐसे में उन्हें किसी के सहारे या साथ की जरूरत थी, जो उन्हें ध्यान और ईश्वर उपासना की ओर ले जाए। रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिकालिया टोपीवाला ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत का एक बड़ा हिस्सा ‘प्रकृति और आध्यात्मिकता’ की ओर बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.