राजस्थान में युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, 'आरोपियों ने नाखून निकाला, जलाने की भी कोशिश'
Updated on
16-06-2023 06:21 PM
करौली: राजस्थान के करौली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या (Rajasthan Murder News) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करौली लांगरा थाना क्षेत्र के भूरे का पुरा गुरदह गांव का है। बताया जा रहा कि 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के बाद उसके शरीर पर जलाने की भी कोशिश हुई। यही नहीं निर्दयता की ऐसी हद कि उसके नाखून भी निकाले गए थे। वहीं इस घटना से गुस्साए परिजनों का प्रदर्शन जारी है। वो शव को लेने से इनकार कर रहे। उनकी मांग है कि आरोपियों को पकड़ा जाए। दूसरी ओर से हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
क्या है पूरा मामला
20 वर्षीय मृतक युवक की पहचान आशाराम उर्फ आशु के तौर पर हुई है। वो भूरे का पुरा निवासी बत्ती लाल का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि दोपहर अपने ताऊ के घर बैठा था। इस दौरान कुछ युवक उसे बुलाकर मोटर साइकिल से ले गए और करीब 2 घंटे बाद मारपीट कर घर से दूर एक पत्थर पर पटक गए। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सिर और जगह पर जलाने के निशान भी मिले। साथ ही परिजनों ने प्लास से नाखून उखाड़ने के भी आरोप लगाए हैं।
परिजनों ने नहीं लिया शव
युवक जयपुर में रहकर बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पांच बहनों के बीच वो अकेला भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, परिजनो ने शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर जमा होकर हंगामा करते नजर आए। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नही होगी वो शव को नहीं लेंगे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
करौली एएसपी सुरेश जैफ ने बताया कि सूचना मिली कि गांव में एक युवक को कुछ लोगों ने निर्मम हत्या की और फिर फेंक कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है। वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर युवकों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। किस वजह से मारा गया जांच के बाद पता चलेगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…