IPL में नहीं मिलती थी युवराज सिंह को इज्जत, इस तरह जलील हुए थे सिक्सर किंग
Updated on
12-12-2023 01:32 PM
नई दिल्ली: जब कभी भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास लिखा जाएगा तो उसका एक पूरा चैप्टर युवराज सिंह के कारनामों से भरा होगा। भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले युवी वाइट बॉल फॉर्मेट में देश के सर्वकालिक बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं। आज अपना पंजाबी पुत्तर और सिक्सर किंग पूरे 42 साल का हो चुका है। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में पैदा हुए युवी पाजी स्केटर बनना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम से खेल चुके पिता योगराज की जिद ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। युवराज सिंह के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आपको सुनाते हैं, जो आपको चौंका सकता है।
दरअसल, 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में लगातार छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह अगले ही साल शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान बनाए जाते हैं। बाएं हाथ के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने 2008 से 2010 तक अपनी घरेलू टीम किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की थी। बाद में कुछ ऐसा हुआ कि वह टीम छोड़ने को मजबूर हो गए और फिर अगले कई सीजन में सहारा पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रहे, लेकिन दोबारा पंजाब से नहीं खेला।
दरअसल, एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के माहौल को खराब और टीम मैनेजमेंट को अनप्रोफेशनल बताया था। युवी ने कहा था कि बेकार मैनेजमेंट के चलते वह टीम छोड़कर भाग जाना चाहते थे। युवराज ने अपने कड़वे अनुभव को शेयर करते हुए कहा, 'मेरी बात नहीं मानी जाती थी। मैं जैसा कहता था, वे वैसा कुछ नहीं करते थे। और जब मैंने टीम का साथ छोड़ा तो उन्होंने उन सभी खिलाड़ियों को खरीद लिया जिनके लिए मैं उनसे कहता था। मुझे बस पंजाब की टीम की जर्सी के अलावा और किसी चीज से प्यार नहीं था।'
नेस वाडिया और प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली किंग्स इलेवन पंजाब का नाम अब बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया गया है। आईपीएल शुरू होने के 15 साल बाद भी टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। युवराज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 132 मैच में बल्ले से 2750 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं जबकि गेंदबाजी में दो बार हैट्रिक भी हासिल की है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…