पाकिस्तानियों की क्लास लगाने वाले अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने ऐसे किया तैयार, खुद कबूली ये सच्चाई
Updated on
03-10-2025 03:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। इस सफलता के पीछे उनके बचपन के हीरो और मेंटर युवराज सिंह का बड़ा हाथ है, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अभिषेक को न सिर्फ ट्रेनिंग दी, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी पूरी तरह से तैयार किया। अभिषेक शर्मा के करियर में युवराज सिंह का रोल काफी अहम रहा है।
युवराज ने दिया मानसिक सहारा
अभिषेक ने एक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में खुलासा किया कि जब वह आईपीएल में संघर्ष कर रहे थे और टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे थे, तब युवराज ने उन्हें राह दिखाई। अभिषेक को लग रहा था कि उनके दोस्त शुभमन गिल जैसे साथी खिलाड़ी आगे निकल रहे हैं। अभिषेक ने युवराज से मिली मदद को याद करते हुए कहा कि 'मैं बहुत आभारी हूं। लॉकडाउन के दौरान उनके घर पर हमारे कैंप लगते थे, जहां मैं, शुभमन, प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत अभ्यास करते थे।'
युवराज ने अभिषेक को टीम इंडिया के लिए किया तैयार
अभिषेक ने बताया कि युवराज सिंह ने उन्हें लक्ष्य की स्पष्टता दी। एक बार दोपहर के खाने के दौरान युवराज ने उनसे सीधे कहा, 'मैं तुम्हें डोमेस्टिक या आईपीएल के लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, न ही भारत के लिए कैप दिलाने के लिए। मैं तुम्हें भारत के लिए मैच जीतने के लिए तैयार कर रहा हूं। इसे लिख लो, यह अगले दो-तीन सालों में होगा।' युवराज के इन शब्दों ने अभिषेक के लिए एक टर्निंग पॉइंट का काम किया। उन्हें एहसास हुआ कि उनका लक्ष्य IPL में खेलने से कहीं बड़ा है
तकनीक और पावर-हिटिंग में सुधार
युवराज सिंह जो खुद 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विजेता रहे थे, उन्होंने अभिषेक की बल्लेबाजी को सुधारने के लिए बहुत मेहनत की। अभिषेक ने बताया कि युवराज घर पर बैठकर उनके बल्लेबाजी वीडियो का विश्लेषण करते थे। वह वीडियो से नोट्स बनाते थे और तकनीक की तुलना करने के लिए स्क्रीनशॉट भी लेते थे। अभिषेक ने कहा, 'कोई नहीं जानता कि युवी पाजी इतनी बारीकी से काम करते हैं और जब हम पांच घंटे से अधिक समय तक अभ्यास करते हैं, तो वह पूरे समय हमारे साथ रहते हैं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…