Select Date:

खेल या बिजनस चैंपियनों के चैंपियन हैं युवराज सिंह, नेटवर्थ जानकर हिल जाएंगे आप, यहां से होती है कमाई

Updated on 17-06-2023 08:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह मैदान पर अपनी तूफानी बैटिंग से खूब रंग जमाया करते थे। युवराज सिंह उन खिलाड़ियो में से एक रहे हैं जिन्होंने भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2011 तक युवराज सिंह का करियर बेहतरीन ट्रैक पर था लेकिन इसके बाद जैसे उन्हें पता चला की वह कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हैं तो इसके युवराज क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए। हालांकि ठीक होने के बाद उन्होंने एक फिर टीम इंडिया के लिए बल्ला थामा लेकिन उसमें वह पुरानी धार नजर आई। ऐसे में धीरे-धीरे युवराज का करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा।

आखिरकार युवराज ने नवंबर, 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। क्रिकेट से अलग होने के बाद युवी ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कारोबार के क्षेत्र में किया। यही कारण है कि मौजूदा समय में माना जाता है कि उनका कुल नेटवर्थ 40 मिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 320 करोड़ के भी पार है। ऐसे में आईए जानते हैं क्या बिजनेस करते हैं युवराज सिंह और कहां से होती है उनकी मोटी कमाई।

कहां से होती है युवराज सिंह की कमाई
युवराज सिंह भारत के टॉप क्रिकेटरों में शुमार रहे हैं। यही कारण है कि ना सिर्फ अपने खेल से बल्कि अगल-अलग ब्रांड के कई विज्ञापनों के जरिए भी उन्होंने करोड़ों की कमाई की है। युवराज सिंह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में की गिनती में आते हैं। युवराज सिंह ने पेप्सी, बिरला सन लाइफ, रीबॉक, पूमा, कैडबरी, वर्लपूल, रॉयल मेगा स्टैग, एलजी और रिवाइटल जैसे कई बड़ी कंपनी के साथ विज्ञापन में काम किया जिससे उन्हें मोटी कमाई हुई।

इन विज्ञापनों के अलावा युवराज सिंह ने कई पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी की। युवराज के पिता योगराज सिंह खुद पंजाबी फिल्मों के बड़े नाम हैं। ऐसे में यहां से भी युवराज सिंह को अच्छा खासा पैसा मिला है।

युवी ने स्टार्टअप में किया है निवेश
विज्ञापन और फिल्मों से कमाई के अलावा युवराज सिंह कई छोटे बड़े कंपनियों में भी अपना पैसा निवेश किया है। युवराज सिंह के निवेश की बात की जाए तो उन्होंने पोषक उत्पादों से जुड़ी स्टार्टअप 'वेलवर्स्ड' में अपना पैसा लगाया है। इस बिजनेस में वे सबसे बड़े इन्वेस्टर भी हैं।

इसके अलावा युवराज ने अपनी निवेश कंपनी YouWeCan Ventures के जरिये और भी कई कंपनियों में निवेश किया है। जिसमें हेल्थियंस, होलोसूट, जेटसेटगो, ईजीडाइनर जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। युवारज सिंह इसके अलावा भी फिटनेस-स्पोर्ट्स सेंटर से मोटी कमाई करते हैं। यही कारण है कि युवराज सिंह क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अभी भी विज्ञापनों में उनका जलवा है। इन बिजनेस के अलावा युवराज चंडीगढ़ में एक आलीशान लग्जरी घर के मालिक हैं। इस घर की कीमत कई करोड़ में बताई जा रही है। घर के अलावा युवी के पास कई सारी महंगी कारों का कलेक्शन है।

कैसा रहा रहा युवराज सिंह का करियर1?

युवराज सिंह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। पह टेस्ट में 40, वनडे ममें 304 और 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में युवराज सिंह ने 1900 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है

इसके अलावा युवराज ने वनडे में 36.56 की औसत से 8701 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में युवी ने 117 रन बना। सिर्फ बैटिंग की नहीं युवराज ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाया है। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए जबकि वनडे में उनके नाम 111 और टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.