Yuzvendra Chahal ने काउंटी में उखाड़े स्टंप, टीम इंडिया से बाहर होने की निकाल रहे भड़ास
Updated on
12-09-2023 06:38 PM
कैंटरबरी (इंग्लैंड): एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह न मिलने की भड़ास युजवेंद्र चहल इंग्लैंड जाकर निकाल रहे हैं। लेग स्पिनर चहल काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करते हुए स्टंप उखाड़ रहे हैं। इधर एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का सुपर-फोर मैच चल रहा था तो उधर सात समंदर पर युजी प्रतिष्ठित काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू कर रहे थे। केंट के लिए कलात्मक प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट लिए। आज तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक नॉटिंघमशायर ने नौ विकेट खोकर 259 रन बना लिए थे और केंट की पहली पारी के आधार पर 187 रन पीछे थे।
स्टंप उखाड़ दिया युजवेंद्र चहल ने जिस अंदाज में लिंडन जेम्स को आउट किया, वह खास रहा। चहल की खूबसूरत लेग स्पिन पर बल्लेबाज बुरी तरह चकमा खा गया। मिडिल स्टंप पर पिच की गई गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलने के चक्कर में जेम्स ने अपना पैर आगे किया, लेकिन गेंद घूमते हुए उनका ऑफ-स्टंप उखाड़ गई। पिछले हफ्ते ही केंट ने मौजूदा सीजन के लिए भारतीय लेग स्पिनर के साथ अनुबंध की घोषणा की थी। चहल ने पहली बार इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में खेलने का अपना अनुभव साझा किया।
चहल ने दूसरे दिन मैच के बाद कहा, 'मैं 14 महीने के बाद रेड-बॉल क्रिकेट खेल रहा हूं, यह थोड़ा कठिन है लेकिन मेरे लिए अच्छा अनुभव है। यहां का माहौल भी शानदार है। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं पहली बार केंट में खेल रहा हूं।'
ऐसा है भारत के लिए रिकॉर्ड 33 वर्षीय लेग स्पिनर चहल इसके बाद समरसेट के खिलाफ मैच भी खेलेंगे। भारत के लिए 121 वनडे और 96 टी-20 इंटरनेशनल विकेट झटकने वाले युजवेंद्र चहल ने कैंट की तरफ से खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून-जुलाई में कैंट की तरफ से पांच मैचों में खेले थे, जिनमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे। युजवेंद्र चहल के पास कुल मिलाकर 33 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 87 विकेट चटकाए। मगर उनकी पहचान वाइट बॉल क्रिकेटर के रूप में ज्यादा है, जहां उन्होंने 72 एकदिवसीय मैचों में 121 और 80 टी-20 इंटरनेशनल में 96 विकेट लिए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…