जहीर खान की निकली तोंद पर उड़ाई खिल्ली, मजे लेने में तो माहिर हैं अपने विराट कोहली
Updated on
27-04-2023 08:40 PM
बेंगलुरु: कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को आईपीएल के 36वें मुकाबले में जीत हासिल करते हुए लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा। चिन्नस्वामी स्टेडियम के छोटे से मैदान पर केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 200 रन टांगे। जवाब में आरसीबी 179 रन ही बना पाई और 21 रन से मैच गंवा बैठी। मुकाबले में विराट कोहली ने जबरदस्त अर्धशतक जड़ा। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट का यह सीजन में पांचवीं फिफ्टी थी। मैच में जमकर छह करारे चौके जमाने वाले विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पूर्व टीममेट और भारत के दिग्गज पेसर रहे जहीर खान की फिटनेस का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, संन्यास के बाद जहीर खान क्रिकेट कमेंट्री का लुत्फ उठा रहे हैं। मैच से पहले जब उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई तो मस्तीखोर चीकू ने जहीर की बढ़ती तोंद पर खिल्ली उड़ाई, उनके पेट को थपथपाते नजर आए, जिसके बाद स्विंग के सुलतान जहीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान रॉबिन उथप्पा भी वहीं खड़े हुए थे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
फिटनेस के लिए मशहूर हैं विराट एक दौर था जब टीम इंडिया अपनी खराब फील्डिंग और प्लेयर्स की बेकार फिटनेस के लिए बदनाम हुआ करती थी। मगर विराट कोहली की नेशनल टीम की कप्तानी संभालते ही एक क्रांतिकारी बदलाव आया। प्लेयर्स जिम में पसीना बहाने लगे। अब हर खिलाड़ी के पास सिक्स पैक एब्स हैं। फील्डिंग में अपनी नेशनल टीम ऑस्ट्रेलियाई और साउथ अफ्रीका प्लेयर्स को टक्कर देती है।
विराट का रिकॉर्ड
मैच में विराट ने अपनी पारी के दौरान एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 क्रिकेट में किसी एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। उनके नाम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3015 रन दर्ज हो गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम के नाम मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 2989 टी-20 रन थे। अपने इस रेकॉर्ड के दौरान 33 गेंद पर छह फोर की मदद से 50 रन पर पहुंचने वाले विराट, टीम के लिए अलख जगाए हुए थे। पारी के 12वें ओवर के बाद आरसीबी के खाते में चार विकेट पर 114 रन थे। विराट के रहते 201 का टारगेट मुश्किल नजर नहीं आ रहा था। आंद्रे रसेल 13वां ओवर डालने आए तो विराट ने उनकी पहली ही गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के लिए पुल किया। हालांकि, डीप मिडविकेट पर वेंकटेश अय्यर ने एक शानदार कैच लेकर उनकी पारी खत्म कर दी और इसके साथ ही चिन्नास्वामी में सन्नाटा पसर गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…