Select Date:

भारत लाए जाने की अटकलों के बीच ओमान पहुंचा जाकिर नाइक, भगोड़े का कुछ इस तरह हुआ स्वागत

Updated on 24-03-2023 07:19 PM
मस्कट: भारतीय भगोड़ा और कट्टरपंथी इस्लामवादी उपदेशक जाकिर नाइक ओमान पहुंच गया है। मंगलवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि जाकिर नाइक को ओमान से निर्वासित किया जा सकता है। भारत की ओर से कहा गया था कि ओमान में इसे न आने दिया जाए। इसके अलावा कहा जा रहा था कि जाकिर नाइक को भारतीय खुफिया एजेंसियां पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती हैं। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि जाकिर नाइक का स्वागत पुलिस सिक्योरिटी के साथ किया जा रहा है। जाकिर के साथ उसका बेटा फारिक नाइक भी है।

इस वीडियो में जाकिर नाइक कार में बैठा है और उसके पीछे पुलिस की गाड़ियां चल रही हैं। एक अन्य वीडियो जारी कर जाकिर नाइक ने बताया कि वह सुरक्षित ओमान पहुंच गया है। उसने ओमान की सरकार का स्वागत के लिए धन्यवाद किया। जाकिर नाइक ओमान में एक राजकीय मेहमान है। जाकिर नाइक एक भारतीय इस्लामिक उपदेशक है जो 2017 से मलेशिया में रह रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमान की सरकार ने 23 और 25 मार्च को राजधानी मस्कट में दो लेक्चर देने के लिए जाकिर नाइक को आमंत्रित किया है।

2016 में छोड़ दिया था भारत

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि भारत राजनयिक तरीके से जाकिर नाइक को भारत लाने की कोशिश में हैं। वहीं, टाइम्स ऑफ ओमान की 16 मार्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि धार्मिक मामलों से जुड़े मंत्रालय की ओर से न्योता दिया गया था। जाकिर नाइक ने 2016 में भारत छोड़ दिया था। तब जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को बैन कर दिया गया था। तब पहली बार जाकिर नाइक के नाम पर FIR दर्ज हुई थी। जाकिर नाइक पर आरोप है कि वह मुस्लिम युवाओं को भारत और विदेशों में आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए उकसाता है।

इन देशों में भी जाकिर नाइक पर बैन

साल 2019 में जाकिर नाइक पर मलेशिया में सार्वजनिक भाषण देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत के अलावा नाइक का पीस टीवी बांग्लादेश, कनाडा, श्रीलंका और यूके में भी बैन है। 2022 में मैंगलोर में एक ऑटो रिक्शा में धमका हुआ था। इसमें पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शारिक ने बताया था कि वह जाकिर नाइक के वीडियो को सुनने के बाद कट्टर हो गया था। उसने इस वीडियो को अन्य आरोपियों के साथ शेयर किया था। उसके फोन में जाकिर नाइक के वीडियो मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.