रोने लगे जमान खान, आखिरी गेंद पर बचाने थे 2 रन, हारते ही पाकिस्तान में पसरा मातम
Updated on
15-09-2023 01:55 PM
कोलंबो: आखिरी ओवर में आठ रन बचाकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रहने वाले जमान खान के पास अपने पहले ही मैच में हीरो बनने का सुनहरा मौका था। मगर न तो जमान खान अपने इस टास्ट में सफल हो पाए, न पाकिस्तानी टीम श्रीलंका को हरा पाई और न ही फाइनल में पहुंच पाई। चरिथ असलंका ने जैसे ही आखिरी गेंद पर जरूरी दो रन भागे, देर रात सवा एक बजे के आसपास समूचा आर. प्रेमदासा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। फैंस एक-दूसरे से गले लगकर 11वीं बार फाइनल पहुंचने का जश्न मना रहे थे, लेकिन पाकिस्तानी खेमे में मातम पसर गया। खिलाड़ी निराश-हताश नजर आए। जमान खान तो रोने लगे। वहीं मैदान पर ही सिर टिकाकर कुछ देर के लिए बैठ गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक पल में मानो पाकिस्तानी टीम का सबकुछ उजड़ गया।
ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच पहली बॉल- जमान खान टू प्रमोद मदुशन- 1 रन दूसरी बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- 0 रन तीसरी बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- 1 रन चौथी बॉल- जमान खान टू प्रमोद मदुशन- आउट
पांचवीं बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- चौका छठी बॉल- जमान खान टू चरिथ असलंका- 2 रन हर 5 ओवर में पलटता रहा मैच का रुख श्रीलंका को अंतिम 15 ओवर में जीत के लिए 92, अंतिम पांच ओवर में 33, अंतिम दो ओवर में 12 तो आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन की जरूरत थी। शुरुआती तीन गेंद पर सिर्फ दो रन बने जबकि चौथी गेंद पर मदुसान रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद असलंका के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप क्षेत्र से चार रन के लिए चली गई। जमान की अंतिम गेंद पर असलंका ने दो रन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की।
42 ओवर में 252 का लक्ष्य बारिश के कारण सुपर-फोर राउंड के इस मैच की शुरुआत दो घंटे देरी से हुई थी, जिसके कारण इसे 45 ओवर का कर दिया गया। मैच के बीच में दोबारा बारिश आई, जिसके कारण मैच में ओवरों की संख्या फिर घटाकर 42 कर दी गई। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के 73 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से नाबाद 86 की पारी खेलने के अलावा इफ्तिखार अहमद (47 रन, 40 गेंद, चार चौके, दो छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 252 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 252 रन का लक्ष्य मिला।
मेंडिस और असलंका जीत के हीरो पाकिस्तान के 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मेंडिस की 87 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से 91 रन की पारी और समरविक्रम (48) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 100 रन की साझेदारी से अंतिम गेंद पर आठ विकेट पर 252 रन बनाकर जीत दर्ज की। असलंका ने 47 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के से नाबाद 49 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…