कर्मचारियों के साथ की बैठक
सोनी के समझौता रद्द करने के तीन दिन बाद, जील के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत गोयनका ने दुनिया भर के लगभग 3,000 कर्मचारियों की एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों से आगे बढ़ने और नये अवसरों के अनुसार स्वयं को ढालने को कहा।
उन्होंने कहा, ''हमारे उद्योग में तेजी से बदलाव हो रहा है। बदलाव की ये बयार हमें एक नया रूप दे रही है। हमें अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को भुनाने के लिए खुद को अच्छी स्थिति में ढालना होगा। हम पिछले तीन दशकों से अग्रणी रहे हैं और साल-दर-साल हमसे जुड़े लोगों को मूल्य प्रदान किया है।''
