Select Date:

Zepto ने नवरात्रि में बेच दिए एक लाख ये आइटम, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated on 13-10-2024 12:22 PM
नई दिल्ली: इन दिनों क्विक-कॉमर्स का मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। मेट्रो शहरों में रहने वाले ज्यादातार लोग इन्हीं प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हैं। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म में ब्लिंकिट और जेप्टो प्रमुख हैं। इस नवरात्रि जेप्टो पर लोगों ने बाकी चीजों के साथ एक और खास चीज की जबर्दस्त खरीदारी की। इस बारे में जेप्टो के को-फाउंडर और सीईओ आदित पलिचा (Aadit Palicha) ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

आदित ने अपनी पोस्ट में बताया है कि जेप्टो ने इस नवरात्रि एक लाख से ज्यादा डांडिया स्टिक्स बेची हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'क्या दिन था! नवरात्रि 2024 को धन्यवाद के साथ समाप्त कर रहे हैं। भारत की विविधता को हमारे यूजर्स, विक्रेताओं, ब्रांड्स और हर जेप्टोनियन के माध्यम से देखते हुए, जिन्होंने यह सब संभव बनाया। जरूरी चीजों से लेकर त्योहार की खास चीजों तक, हमें भारत के नौ दिनों के उत्सव का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।'

शेयर किए कई ग्राफिक्स


आदित ने अपनी पोस्ट पर कई ग्राफिक्स भी शेयर किए हैं। इनमें बताया है कि इस नवरात्रि उनके प्लेटफॉर्म के जरिए किन-किन चीजों की बिक्री कैसी रही। एक ग्राफिक में उन्होंने बताया है कि इस नवरात्रि एक लाख से ज्यादा डांडिया स्टिक्स की बिक्री हुई।

वहीं दूसरे ग्राफिक में आदित ने बताया है कि इस बार नवरात्रियों में इस्तेमाल होने वाली खाने की चीजों में कितनी वृद्धि हुई। बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी व्रत में खाई जाने वाली चिप्स में हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार इसमें 16 गुना वृद्धि हुई। इसके बाद कुट्टू और राजगिरी का आटा रहा।


तेजी से बढ़ रहा क्विक कॉमर्स का मार्केट


देश में क्विक कॉमर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। 10 मिनट में डिलीवरी का दावा करने वाले ये प्लेटफॉर्म काफी तेजी से लोगों को राशन और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया करा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म पर अब इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम ने लेकर मोबाइल आदि तक की बिक्री होती है। ब्लिंकिट और जेप्टो के अलावा और भी कंपनियां अब 10 मिनट में सामान ग्राहक तक डिलीवर कर रही हैं।

ब्लिंकिट की बड़ी हिस्सेदारी


अभी तक मार्केट में मौजूद क्विक प्लेटफॉर्म में ब्लिंकिट की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। एक अनुमान के मुताबिक क्विक कॉमर्स मार्केट के करीब 45 फीसदी हिस्से पर ब्लिंकिट का कब्जा है। इसके बाद स्विगी का नंबर आता है। स्विगी की हिस्सेदारी 27 फीसदी है। 21 फीसदी हिस्सेदारी के बाद जेप्टो तीसरे स्थान पर है। बाकी हिस्से में दूसरी क्विक कॉमर्स कंपनियां हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.