Select Date:

हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस पर जीरो GST! मंत्रियों के समूह में सहमति, लेकिन कंपनियों को सता रही चिंता

Updated on 21-08-2025 01:19 PM
नई दिल्ली: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की इंडिविजुअल पॉलिसी से 18% GST हटाने की राह बनती दिख रही है। केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव पर राज्यों के मंत्रियों के समूह में बुधवार को सहमति बन गई। इस बारे में अंतिम फैसला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली GST काउंसिल करेगी। केंद्र ने जो प्रस्ताव दिया है, उसमें ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी को GST मुक्त करने की बात नहीं है।

मंत्रियों के समूह की बैठक में भी यह मुद्दा उठा कि GST घटने से होने वाला फायदा पॉलिसी धारकों को मिलना चाहिए, न कि बीमा कंपनियों को। वहीं इंश्योरेंस सेक्टर चिंता जता रहा है कि प्रीमियम से जीएसटी खत्म होने वाली व्यवस्था के साथ कुछ और कदम नहीं उठाए गए तो कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम नहीं कर पाएंगी और उन्हें आर्थिक चपत लगेगी।

काउंसिल को रिपोर्ट

इंश्योरेंस पर GST रेट को लेकर पिछले साल सितंबर में राज्यों के मंत्रियों का समूह (GoM) बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनाया गया था। बुधवार को GoM की मीटिंग के बाद चौधरी ने बताया, 'भारत सरकार का स्पष्ट प्रस्ताव है कि इंडिविजुअल या उनके परिवार के लोगों के लिए इंश्योरेंस को GST मुक्त किया जाए। हम सभी मेंबर्स ने सहमति दी है। कुछ लोगों का अपना व्यू है। रिपोर्ट काउंसिल को दी जाएगी।'

प्रीमियम घटेगा

GST खत्म किए जाने से इंश्योरेंस प्रीमियम घटेगा। हालांकि इसमें ITC का पेच है। कंपनियां बीमा प्रोडक्ट देने में जिन चीजों और सेवाओं का उपयोग करती है, उन पर उन्हें GST देना होता है। इस GST पेमेंट को वे इश्योरेंस प्रीमियम पर GST से कंपनसेट करती है। इसे ITC क्लेम करना कहते हैं। इससे उनकी फाइनल GST देनदारी घट जाती है। लेकिन प्रीमियम पर GST जीरो हो जाने पर वे ऐसा नहीं कर पाएंगी। इससे उनकी कॉस्ट बढ़ेगी। इसका असर आखिरकार पॉलिसीधारकों पर आएगा।
तेलंगाना के डिप्टी सीएम एम बी बिक्रमार्क ने कहा कि हमने साफ कर दिया कि GST घटने का फायदा पॉलिसीधारकों को मिलना चाहिए, न कि कंपनियों को। इसके लिए कोई व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। कियान इंश्योरेंस के को-फाउंडर हेमिक शाह ने कहा, 'अभी डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्नॉलजी और सर्विसिंग के खर्चों पर काफी ITC क्लेम किया जाता है। इंश्योरेंस पर GST रेट एग्जेम्प्ट किए जाने पर वेंडर्स को किए जाने वाले पेमेंट पर बीमा कंपनियां GST क्रेडिट नहीं ले पाएंगी। इससे इश्योरेंस से GST हटाने का फायदा पूरी तरह खत्म हो सकता है।

किफायती बीमा कवर के उपाय जरूरी

पिछले सालभर में ही इंश्योरेंस प्रीमियम में औसतन 15% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। बीमा नियामक IRDAI को इस साल जनवरी में निर्देश देना पड़ा कि कंपनियां
60 साल और ऊपर के पॉलिसीधारकों का प्रीमियम 10% सालाना से ज्यादा न बढ़ाएं। अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की इंडिविजुअल पॉलिसी से GST हटाने से लोगों को राहत मिलेगी। किफायती होने से बीमा कवरेज बढ़ेगा, जो अभी बहुत कम है। हालांकि ITC का पेच भी सुलझाना होगा, जिससे कंपनियां इसके हवाले से प्रीमियम न बढ़ाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.