17 साल में जीरो ट्रॉफी, फिर भी पंजाब किंग्स ने टीम इंडिया को पछाड़ा, बनाया टी20 में रनचेज का रिकॉर्ड
Updated on
05-04-2024 01:26 PM
अहमदाबाद: पंजाब किंग्स पहले सीजन से आईपीएल में खेल रही है। इस टीम को शुरुआत में किंग्स इलेवन पंजाब का नाम से जाना जाता था। 16 सीजन में पंजाब की टीम एक बार फिर आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। सिर्फ एक ही बार टीम अभी तक फाइनल में पहुंची है। 2014 के फाइनल में पंजाब को केकेआर के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन इसके बाद भी पंजाब टी20 क्रिकेट सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली टीम है। गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में टीम ने आखिरी ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल किया।
छठी बार चेज किया 200 का टारगेट
पंजाब किंग्स ने आईपीएल में छठी बार 200 से उससे ज्यादा का टारगेट चेज किया है। सबसे पहले 2010 सीजन में केकेआर के खिलाफ महेला जयवर्धने के शतक की मदद से पंजाब ने 201 का लक्ष्य हासिल किया था। फिर 2014 में हैदराबाद के खिलाफ टीम ने 206 का टारगेट चेज किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2014 और आरसीबी के खिलाफ 2022 में टीम 206-206 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। पिछले सीजन चेन्नई के घर में जाकर पंजाब ने 201 का टारगेट चेज किया था।
पंजाब ने टीम इंडिया पीछे छोड़ा
चार टीमों ने टी20 क्रिकेट में 200 का टारगेट 5 बार चेज किया है। 5 बार की आईपीए चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 बार 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। पिछले सीजन ही मुंबई ने 3 बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया था। पीएसएल की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने भी 5 बार ऐसा किया है। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 5-5 बार 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर चुकी है।
मैच में क्या क्या हुआ?
शशांक सिंह के नाबाद अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया।टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम नूर अहमद (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में 111 रन तक पांच विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन शशांक ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर टीम को एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…