Select Date:

कोख में थे जोहरान ममदानी, शादी करने से डर रही थीं मां मीरा नायर, पिता महमूद ममदानी को जाना पड़ा था जेल

Updated on 05-11-2025 02:00 PM
भारतीय मूल के डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। वह न्यूयॉर्क के मेयर बन गए हैं, जिसके बाद से उनकी हर तरफ चर्चा है। वह 100 साल में न्यू यॉर्क के सबसे युवा और पहले भारतवंशी मेयर होंगे। दिलचस्प बात यह है कि जोहरान ममदानी मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं। जोहरान ममदानी, मीरा नायर और उनके दूसरे पति महमूद ममदानी के बेटे हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ममदानी के पिता को कभी जेल जाना पड़ा था और उनकी पिटाई भी की गई थी। जब उनसे मीरा नायर की शादी हुई तो जोहरान ममदानी कोख में थे।

मीरा नायर के पहले पति कौन थे, क्यों तलाक हुआ और दूसरे पति यानी जोहरान ममदानी के पिता से कैसे उनकी मुलाकात और शादी हुई, यहां बता रहे हैं।

मीरा नायर के पहले पति और लव स्टोरी

मीरा नायर ने पहली शादी Mitchell Epstein से की थी, जो उनके फोटोग्राफी टीचर थे। मीरा नायर साल 1976 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गईं, और वहीं पर वह अपने होने वाले पहले पति से मिली थीं। उस वक्त मिशेल 25 साल के थे। मीरा नायर को फोटोग्राफी पसंद नहीं थी, पर उन्हें मिशेल के साथ तुरंत ही एक कनेक्शन महसूस हो गया था। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया और फिर शादी कर ली।

1987 में हुआ तलाक, पति ने कर ली दूसरी शादी

मीरा नायर और मिशेल एपस्टीन ने पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की। लेकिन 12 साल के साथ और 10 साल की शादी के बाद उनका रिश्ता टूट गया। साल 1987 में मीरा नायर और मिशेल का तलाक हो गया। तलाक के बाद जहां मिशेल ने दूसरी शादी कर ली, वहीं मीरा नायर शादी से दूर ही रहीं। उनके दिल में शादी को लेकर डर बैठ गया। इसके बाद मीरा नायर अपनी फिल्ममेकिंग पर फोकस करने लगीं।

मीरा नायर की महमूद ममदानी से मुलाकात, उन्हें कभी जाना पड़ा था जेल

मीरा नायर अपनी फिल्म Mississippi Masala की रिसर्च के लिए साल 1989 में कंपाला पहुंचीं। वहीं पर उनकी महमूद ममदानी से मुलाकात हुई। ममदानी ने जनवरी 2025 में इस बारे में 'टेलीग्राफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में बताया था। महमूद ममदानी भारतीय मूल के अफ्रीकी राइटर हैं। साल 1963 में जब अमेरिका में सिविल राइट्स मूवमेंट अपने चरम पर थी, तब महमूद ममदानी ने सिविल राइट्स मूवमेंट का समर्थन करने के लिए अलबामा में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला किया। लेकिन वहां पुलिस ने उनके साथ सभी प्रदर्शनकारियों को पकड़कर जेल में डाल दिया और खूब पीटा। तब महमूद ममदानी ने वाशिंगटन डी.सी. में युगांडा के राजदूत को फोन किया। उन्होंने पहले तो ममदानी को फटकार लगाई और जेल से बाहर निकलवाया।

मीरा नायर की महमूद ममदानी से पहली मुलाकात और प्यार

अब बात मीरा नायर के साथ उनके रिश्ते और पहली मुलाकात की। महमूद ममदानी ने बताया था कि मीरा नायर ने उनकी लंदन के एक ट्रांजिट कैंप में लिखी उनकी पहली किताब पढ़ी थी। ममदानी के मुताबिक, मीरा नायर ने उनका इंटरव्यू लिया। दोनों ने लंबी बातचीत की और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।

शादी के समय कोख में थे जोहरान ममदानी, महमूद ने ऐसे शादी के लिए मनाया

हालांकि, जब बात शादी की आई तो मीरा नायर सकपका गईं। उनका पहली शादी का अनुभव अच्छा नहीं रहा था, और शायद इसीलिए वह दूसरी शादी से घबरा रही थीं। तो फिर महमूद ममदानी ने मीरा नायर को कैसे शादी के लिए मनाया? उन्होंने बताया कि मीरा नायर तब प्रेगनेंट थीं। जोहरान ममदानी उनकी कोख में थे। मीरा को इस बात की चिंता था कि महमूद ममदानी को पता ही नहीं था कि एक फिल्ममेकर की जिंदगी कैसी है। ममदानी के मुताबिक, मीरा उनसे पूछती रहीं कि क्या वह किसी ऐसे इंसान के साथ जिंदगी गुजार सकते हैं, जो कैंपेन पर जाते हैं और महीनों तक बाहर रहते हैं।

1991 में मीरा नायर के कजन के घर शादी, मौजूद थे सिर्फ 8 लोग

फिर साल 1991 में मीरा नायर और महमूद ममदानी ने शादी कर ली। दोनों की शादी टोरंटो में मीरा के कजन के घर पर हुई थी। उस वक्त सिर्फ 8 लोग मौजूद थे। ममदानी के पिता ने एक कविता लिखी थी, और मीरा की 6 साल की भतीजी ने कहा था कि मैं ऐलान करती हूं कि आपकी शादी हो गई। इस तरह महमूद ममदानी और मीरा नायर ने शादी कर ली और फिर न्यू यॉर्क में शादी रजिस्टर करवाई। मीरा नायर की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें 'सलाम बॉम्बे', 'मानसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.