Select Date:

जकरबर्ग ने जितना पूरे साल कमाया, उससे ज्यादा एक दिन में गंवाया

Updated on 31-10-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: दुनिया भर के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। इससे दुनिया के टॉप 10 रईसों में से 17 की नेटवर्थ में गिरावट आई। सबसे ज्यादा घाटे में मार्क जकरबर्ग रहे। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पेरेंट मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में गुरुवार को 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई। इससे कंपनी के सीईओ जकरबर्ग की नेटवर्थ में 29.2 अरब डॉलर यानी करीब ₹25,88,50,70,00,000 की गिरावट आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ अब 235 अरब डॉलर रह गई है और वह अमीरों की लिस्ट में तीसरे से पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 28 अरब डॉलर की तेजी आई है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने गुरुवार को 15.3 अरब डॉलर गंवाए और उनकी नेटवर्थ 457 अरब डॉलर रह गई है। ओरेकल के फाउंजर लैरी एलिसन को 19.8 अरब डॉलर की चपत लगी और 317 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर जमे हुए हैं। जेफ बेजोस ने 6.6 अरब डॉलर गंवाए लेकिन लैरी पेज 5.31 अरब डॉलर का फायदा हुआ और वह अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पेज की नेटवर्थ 244 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह बेजोस (246 अरब डॉलर) से कुछ ही पीछे रह गए हैं।

अंबानी-अडानी का हाल

इस लिस्ट में सर्गेई ब्रिन (228 अरब डॉलर) छठे, बर्नार्ड अरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बालमर (181 अरब डॉलर) आठवें, जेंसन हुआंग (176 अरब डॉलर) नौवें और माइकल डेल (165 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है। घरेलू बाजार में गिरावट से मुकेश अंबानी (104 अरब डॉलर) और गौतम अडानी (92.7 अरब डॉलर) की नेटवर्थ में भी गिरावट आई। अंबानी की नेटवर्थ में 1.6 अरब डॉलर और अडानी की नेटवर्थ में 21.2 करोड़ डॉलर की गिरावट रही। वैसे इस साल टॉप 20 रईसों में केवल बिल गेट्स की नेटवर्थ में गिरावट आई है। इस साल वह 39.5 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.