Select Date:

जुकरबर्ग ने मेटा के 6,82,000 शेयर बेचे इनकी वैल्यू करीब 1,584 करोड़ रुपए

Updated on 05-12-2023 02:53 PM

मेटा (फेसबुक) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने दो साल में पहली बार मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के शेयर बेचे हैं। रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए मिली जानकारी के अनुसार जुकरबर्ग के ट्रस्ट और उनसे जुड़ी अन्य इकाइयों ने नवंबर में 6,82,000 शेयर बेचे, जिनकी वैल्यू तकरीबन 18.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,584 करोड़ रुपए) है। साल 2022 में मेटा (फेसबुक) के शेयरों की हालत खराब रहने के बाद इसमें अच्छी तेजी देखने को मिली है।

इस साल अब तक 172% बढ़ चुके हैं मेटा के शेयर
नवंबर 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब जुकरबर्ग की संपत्तियों को मैनेज करने वाली इकाइयों ने मेटा के शेयरों की बिक्री की है। इस साल नवंबर तक मेटा के शेयरों में 172% की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है।

2022 में कंपनी के शेयरों में रही गिरावट
जुकरबर्ग ने पिछले दशक में नियमित तौर पर मेटा के शेयरों की बिक्री की थी, लेकिन 2022 में उन्होंने कंपनी का एक शेयर नहीं बेचा। 2022 में खराब तिमाही नतीजों की वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद इस साल इसमें तेजी देखने को मिली है।

रिकॉर्ड लेवल के करीब मेटा के शेयर
39 साल के जुकरबर्ग के बास अब भी मेटा के 13% शेयर हैं, जिनकी मौजूदा वैल्यू तकरीबन 117.7 अरब डॉलर ( करीब 97.56 हजार करोड़ रुपए) है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार जुकरबर्ग दुनिया के 16वें सबसे अमीर आदमी हैं।

2004 में हार्वर्ड में बनाई थी फेसबुक
जुकरबर्ग ने 2004 में हार्वर्ड में अपने होस्टल के कमरे में फेसबुक की स्थापना की थी। साइट को बनाने का ओरिजिनल आइडिया एक सोशल नेटवर्क बनाना था ताकि हार्वर्ड के छात्र ऑनलाइन एक दूसरे से जुड़ सकें। हालांकि, साइट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और अन्य यूनिवर्सिटीज में विस्तार किया। अब ये 2.9 बिलियन से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स के साथ एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है।

मार्क जुकरबर्ग शुरुआत से ही फेसबुक के CEO रहे हैं। उनके नेतृत्व में, फेसबुक एक छोटे स्टार्टअप से ग्लोबल सोशल मीडिया दिग्गज के रूप में ग्रो हुआ है। हालांकि, जुकरबर्ग की प्लेटफॉर्म पर डेटा लीक और फेक न्यूज को लेकर आलोचना भी होती रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.