Select Date:

इस्तांबुल कोर्ट के बाहर आतंकी हमले में 1 की मौत : सुरक्षाबलों ने दोनों हमलावरों को भी मार गिराया

Updated on 07-02-2024 12:31 PM

तुर्किये के शहर इस्तांबुल के मुख्य कोर्ट के बाहर मंगलवार को दो आतंकियों को माार गिराया। ये हमलावर एक लेफ्टिस्ट संस्था से जुड़े थे और इन्होंने कोर्ट के बाहर सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति मारा गया था, जबकि पांच घायल हो गए थे। इन दो आतंकियों में एक महिला और एक पुरुष था।

इस घटना के बाद तुर्किये के राष्ट्रपति रिसिप तयैप एर्दोगन ने कहा कि मैं अपनी सिक्योरिटी फोर्सेस को बधाई देता हूं, जिन्होंने सही समय पर इस आतंकी हमले को रोका और आतंकियों को मार गिराया। एर्दोदन ने कहा कि इस हमले में तीन पुलिसवाले और तीन नागरिक घायल हुए थे। एक नागरिक की बाद में मौत हो गई।

हमला करने का शक लेफ्टिस्ट ग्रुप पर
गृह मंत्री अली यरलीकाया ने कहा कि सभी हमलावर रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी फ्रंट (DHKP-C) के सदस्य थे। ये एक लेफ्टिस्ट ग्रुप है, जिसने 1980 से अब तक तुर्किये में कई हमले किए हैं। हालांकि DHKP-C ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आतंकी घोषित किया गया ये ग्रुप मिडिल ईस्ट और बाकी दुनिया में अमेरिका के दखल से युद्ध कर रहा है। 2014 में वॉशिंगटन ने इस ग्रुप के लीडर पर 30 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

चश्मदीद ने बताया- मैंने 20-25 गोलियों की आवाज सुनी
एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के मेन गेट के बाहर चेकपॉइंट पर हमलावरों की पुलिस से बहस हुई। पहले पुरुष ने गोली चलाई, इसके बाद महिला ने गोलियां चलाईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर गोली चलाई जिसमें हमलावरों की मौत हो गई।

इस पूरे घटनाक्रम में करीब 20-25 गोलियां चलाई गईं। कोर्ट के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि किस तरफ जाएं। पुलिस ने आने-जाने के रास्तों को ब्लॉक कर दिया और सभी लोगों को कोर्ट के अंदर इकट्‌ठा किया।

इस्तांबुल और अंकारा में आतंकी हमले का हाई अलर्ट
तुर्किये में एक दशक पहले हिंसक हमले शुरू हुए थे। जिहादी फाइटर्स और कुर्दिश लड़ाकों ने तुर्किये के कई शहरों में बमबारी की थी। हालांकि कुछ समय से ऐसे हमले कम हुए हैं, लेकिन इस्तांबुल और राजधानी अंकारा अब भी हाई अलर्ट पर हैं।

पिछले महीने दो बंदूकधारी हमलावरों ने इस्तांबुल में कैथलिक चर्च के अंदर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने ली थी। इससे पहले अक्टूबर में दो हमलावरों ने अंकारा में हमला किया था जिसमें दो पुलिसवाले घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी कुर्दिश आतंकियों ने ली थी।

तुर्किये में अमेरिकन फैक्ट्री में बंद 7 बंधक छुड़ाए गए:एक बंदूकधारी हिरासत में, अमेरिका के इजराइल का समर्थन करने से नाराज था

तुर्किये के कोकेली प्रांत के गेब्ज इलाके में स्थित प्रॉक्टर एंड गैंबल फैक्ट्री से सात बंधकों को छुड़ा लिया गया। साथ ही पुलिस ने एक बंदूकरधारी को भी हिरासत में लिया, जो हमास के खिलाफ चले रहे ऑपरेशन का विरोध जता रहा था। पकड़े गए व्यक्ति ने फैक्ट्री के अंदर फिलिस्तीनी झंडे की तस्वीर भी बनाई थी। साथ ही लिखा- गाजा के लिए दरवाजे खोले जाएंगे।

पाकिस्तान में चुनाव से तीन दिन पहले आतंकी हमला:10 सिपाहियों की मौत; 30 आतंकियों ने खैबर थाने में ग्रेनेड फेंके, पुलिस ने जवाबी फायरिंग कीपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में 5 फरवरी की सुबह एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हुई और 6 घायल हुए। ये हमला चुनाव से 3 दिन पहले हुआ है। 8 फरवरी को यहां चुनाव है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.