Select Date:

यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने उतारा दोस्‍त रूस का कर्ज, प्रतिबंधों के बीच बना तारणहार, भड़क सकता है यूरोप

Updated on 01-08-2026 12:50 PM
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत के साथ हमेशा खड़ा रहा। आज भी भारत के करीब 65 फीसदी हथियार रूसी मूल के हैं। अब यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस जंग में बुरी तरह से फंस गया है और लाखों की तादाद में रूसी सैनिक हताहत हुए हैं। रूस के लिए महासंकट की इस घड़ी में भारत ने रूस का पुराना कर्ज एक तरह से उतार दिया है। भारत अमेरिका के 100 फीसदी टैरिफ के खतरे के बाद भी न केवल रूस से जमकर तेल खरीद रहा है, बल्कि उसे ऐसे 50 हजार बेहद जरूरी सामानों का भी निर्यात कर रहा है जो उसे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से नहीं मिल पा रहे हैं।

पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की रक्षा और सुरक्षा कंपनियां भारत के सप्‍लाई चेन की मदद से हजारों ऐसे सुरक्षा से जुड़े सामानों का आयात कर रही हैं। रिपोर्ट में एक शोध के हवाले से यह भी चेतावनी दी गई है कि भारत और ब्रिटेन तथा यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील के बाद ऐसे सुरक्षा से जुड़े उपकरणों का रूस को निर्यात बढ़ सकता है। इस शोध को करने वाली कंपनी Strider Technologies के मुख्‍य खुफिया अधिकारी डेव‍िड व‍िगनेअल्‍ट ने यह दावा किया है।

भारत और रूस दोस्‍ती दशकों पुरानी


स्‍ट्राइडर कंपनी के शोधकर्ताओं ने 50 हजार कंट्रोल्‍ड या संवेदनशील सामनों को तीसरे देशों में ट्रैक किया जो यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद भारत के रास्‍ते रूस जा रहा है। कंपनी का कहना है कि ये यूरोप में बने सामान हैं जो भारत के रास्‍ते रूस जा रहे हैं। इन सामानों के बारे में पहली बार खुलासा हुआ है। इन सामानों में इलेक्‍ट्रानिक, मशीनरी, ट्रांसपोर्ट के सामान, मेटल और अत्‍याधुनिक इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन सामानों में कई तो दोहरे इस्‍तेमाल वाले हैं या संवेदनशील उपकरण माने जाते हैं।इस शोध में दावा क‍िया गया है क‍ि यूरोप या ब्रिटेन के सामानों को भारत में असेंबल करके उसे रूस भेजे जाने का खतरा है। यूरोप के देशों ने रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। इससे रूस यूरोपीय देशों की तकनीक और उपकरणों को हासिल करने में मुश्किल का सामना कर रहा है। यूरोपीय कंपनी कुछ भी कहे भारत और रूस के बीच संबंध सोव‍ियत जमाने से ही बहुत ही अच्‍छे रहे हैं। भारत रूस का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश है। रूस ने भारत की कई बार मदद की है। रूस भारत को ऐसे हथियार और तकनीक देता है जो पश्चिमी देश भारत को नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण परमाणु पनडुब्‍बी है। रूस ने भारत को चक्र परमाणु पनडुब्‍बी लीज पर दी थी।

भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहा अमेरिका


व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि अब भारत भी रूस की मदद कर उसका कर्ज उतार रहा है। भारत के इस रुख से पश्चिमी देश भड़के हुए हैं। अमेरिका में तो सीनेट में बिल पेश हुआ है जिसमें कहा गया है कि रूस से तेल आयात करने वाले भारत और चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है। कई एक्‍सपर्ट का कहना है कि मेक इन इंडिया नीति की वजह से भारत अब इतना बड़ा ग्‍लोबल सोर्सिंग का हब बन गया है जिसका यूरोपीय देशों के पास भी व‍िकल्‍प नहीं है। भारत और रूस के बीच अब कुल व्‍यापार करीब 70 अरब डॉलर पहुंच गया है। भारत और रूस इसे साल 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत और रूस के बीच व्‍यापार अभी और बढ़ने जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.