मुजफ्फरपुर से अगवा 10 साल का छात्र सीतामढ़ी से बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा
Updated on
19-10-2023 01:00 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर से अपहृत छात्र श्लोक (10) को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अपहरण के 72 घंटे के बाद सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में 50 लाख रुपए की मांग की थी। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि 16 अक्तूबर को श्लोक को स्कूल बस से उतरने के बाद अगवा कर लिया गया था। इसकी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने 72 घंटे के अंदर अपहृत श्लोक कुमार सिंह की सकुशल बरामदगी कर ली।
दो सगे भाई निकले मास्टरमाइंड
उन्होंने बताया कि इस घटना को रुन्नीसैदपुर के गरगद्धा अथरी के रहने वाले दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया था। इसमें से कुमार सौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कुमार गौरव उर्फ मोइज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी कुमार गौरव उर्फ मोइज जो आईटीबीपी (हेड कॉस्टेबल टेलिकॉम) का जवान है एवं प्रयागराज में पदस्थापित है। ये अपना घर बनाने के लिए पैसा लोन पर लिया था, इन्हें पैसा की अत्यधिक आवश्यकता थी और इसीलिए बच्चे को अगवा किया था।
50 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं द्वारा पांच बार अन्य व्यक्तियों के फोन से श्लोक के परिजनों को फोन कर फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की जा रही थी तथा विभिन्न-विभिन्न स्थानों का पता बताकर पैसा लेकर बुलाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को इनकी खबर मिल गई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…