नहीं काम आईं दुआएं, करीब 90 घंटे बाद काली नदी में मिला मासूम चारू कश्यप का शव, घरवालों में चीख-पुकार
Updated on
01-08-2026 12:45 PM
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्यप का शव शनिवार सुबह करीब 90 घंटे बाद काली नदी से मिला है। NDRF, SDRF और पीएसी के गोताखोर तमाम कोशिशों के बावजूद चारू को जिंदा नहीं ला पाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारू की डेडबॉडी देखकर घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है।
मोहल्ला साठा की रहने वाली कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप बीते मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय नाले के तेज बहाव में बह गई थी। गोताखोरों ने काली नदी में करीब पांच किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। चारू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी बेटी का स्कूल बैग संभालकर बैठी हुई थीं। उनको उम्मीद थी कि चारू जिंदा वापस जरूर आएगी।
काली नदी में 5 किमी दायरे में हुई खोज
सीओ सिटी शेखर पांडे ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान छात्रा का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। करीब 90 घंटे तक काली नदी में पांच किलोमीटर के दायरे में बचाव अभियान चला।
डीएम ने चार अफसर किए थे सस्पेंड
गौरतलब है कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम ने नगर पालिका परिषद के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। स्कूल प्रबंधन पर भी बारिश के बीच छुट्टी करने में लापरवाही का आरोप लगा। इस वजह से उस पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
सांत्वना देने के लिए लोगों का लगा तांता
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चारू कश्यप के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया और बीजेपी विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी परिवार से मिलने आए थे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…