Select Date:

इजराइली हमले में 24 घंटे में 100 की मौत इनमें 17 दिन का नवजात शामिल

Updated on 21-12-2023 02:01 PM

जंग के बीच गाजा में हेल्थ मिनिस्ट्री ने दावा किया है कि इजराइली हमले में एक दिन में 100 लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक 17 दिन का नवजात भी शामिल है। दूसरी तरफ, इजराइली मीडिया चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा की सुरंगों में हमास के लड़ाकों को निशाना बना रही इजराइली सेना 2 बार हमास चीफ याह्या सिनवार को पकड़ने के करीब थी, लेकिन वो नाकामयाब रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, याह्या बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है, जिसकी वजह से वो गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है। फिलहाल उसके खान यूनिस में छिपे होने की आशंका है। वहीं रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि याह्या को ढूंढते वक्त IDF को हमास के एक और लीडर मोहम्मद देईफ का पुराना ठिकाना मिला था।

वहीं हमास की पॉलिटिकल विंग का हेड इस्माइल हानिए गाजा में सीजफायर की बातचीत के लिए कतर में मौजूद हैं। इससे पहले मंगलवार को कतर के नेताओं ने CIA और मोसाद के लीडर्स के साथ बैठक की थी। अलजजीरा के मुताबिक, ये बातचीत सफल रही थी। अब कतर के नेता हमास को भी सीजफायर की शर्तों पर राजी करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

इजराइली सेना ने हमास के फाइनेंसर को मार गिराया
इससे पहले मंगलवार को इजराइली सेना ने राफा में हमास के एक फाइनेंसर को मार गिराया गया था। फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वफा के मुताबिक, रात करीब 11.45 बजे गाजा सिटी के अल रिमल इलाके में भी इजराइल ने एयरस्ट्राइक की, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।

अमेरिकी वेबसाइट ‘द मैसेंजर’ की रिपोर्ट के मुताबिक- हमास के मारे गए फाइनेंसर का नाम सुभी फेरवाना है। उसके बारे में IDF को कई दिन से सूचनाएं मिल रहीं थी। बाद में उसे राफा के एक खास इलाके में घेर लिया गया।

दूसरी तरफ, इजराइली जांच एजेंसी की पूछताछ में गाजा के कमाल अदवान अस्पताल के पूर्व डायरेक्टर ने बताया है कि हमास ने उसके हॉस्पिटल में बंधकों को छिपाया था, जिन्हें बाद में हटा दिया था।

इस्लामिक जिहाद ने हमास का वीडियो रिलीज किया
इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को हमास की कैद में मौजूद लोगों के परिजनों से बात की। वहीं गाजा में मौजूद आतंकी संगठन फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने मंगलवार को 2 इजराइली बंधकों का एक वीडियो रिलीज किया। इसमें दोनों बंधक खुद को रिहा करवाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।

हमास को कब खत्म करेंगे
इजराइल में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक- मीटिंग में नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर एतमार गिविर समेत कई मिनिस्टर्स ने IDF चीफ हेर्जी हालेवी से पूछा कि हमास और इसके आतंकी सरगना कब तक खत्म हो सकेंगे।

एक मंत्री ने कहा- क्या आप बता सकते हैं कि हम सबसे बड़ी कामयाबी कब हासिल करेंगे। इस बारे में आप कोई टाइम लाइन बता सकते हैं? इस पर IDF चीफ ने कहा- लादेन को मारने में अमेरिका को 10 साल लगे थे। इसलिए वक्त तो हमें भी लगेगा।

अस्पताल में रखे गए थे बंधक

शिन बेत ने गाजा के कमाल अदवान हॉस्पिटल के डायरेक्टर अहमद कहलोत को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की है। इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है। कहलोत ने पूछताछ में माना है कि हमास के आतंकियों ने उसके हॉस्पिटल में बंधकों को छिपाकर रखा था। इसका इस्तेमाल हमास किसी मिलिट्री बेस की तरह कर रहा था। हालांकि, IDF ने जब यहां दबाव बढ़ाया तो बंधकों को वहां से हटा दिया गया।

कहलोत ने ये भी माना कि इसी हॉस्पिटल में हमास का ऑफिस भी था। इस ऑफिस को 2010 में शुरू किया गया था। कहलोत ने कहा कि उसे यह जानकारी नहीं है कि हमास ने बंधकों को अब कहां रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.