11 नहीं, 17 लाख अफगान प्रवासियों को निर्वासित करेगा पाकिस्तान, तालिबान की धमकियों का असर नहीं
Updated on
07-10-2023 02:28 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 17 लाख अफगान नागरिकों सहित अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित करने की घोषित योजना को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह बयान इस्लामाबाद ने मंगलवार को अप्रत्याशित रूप से घोषित योजना से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को शांत करने और अफगान शरणार्थियों के बीच व्याप्त भय को दूर करने के लिए दिया गया है। पाकिस्तान ने कहा है कि बिना वैध दस्तावेज के देश में रह रहे अफगानों सहित सभी प्रवासियों को सामूहिक गिरफ्तारी एवं जबरन निर्वासन से बचने के लिए 31 अक्टूबर से पहले स्वेच्छा से अपने-अपने देशों को लौटना होगा।
पाकिस्तान की इस घोषणा के बाद बिना दस्तावेजों के रह रहे लोगों में भय व्याप्त हो गया और फैसले की कई अधिकार समूहों ने निंदा की थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अफगान नागरिकों को जबरन वापस भेजना उनको खतरे में डालना होगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को कहा कि नयी नीति केवल अफगान नागरिकों को लक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पिछले चार दशकों से अफगान शरणार्थियों की उदारता से मेजबानी कर रहे हैं।
बलोच ने कहा कि 1979-1989 की अवधि में सोवियत कब्जे के दौरान इनमें से लाखों लोग अफगानिस्तान छोड़कर चले आए थे। उन्होंने कहा कि उन 14 लाख अफगान नागरिकों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, जो पाकिस्तान में शरणार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। प्रवक्ता ने कहा, ''हमारी नीति केवल उन व्यक्तियों के लिए है, जो अवैध रूप से यहां रह रहे हैं, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो। लेकिन, दुर्भाग्य से एक गलतफहमी या गलत बयानी हुई है और किसी कारण से लोगों ने इसे अफगान शरणार्थियों के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…