Select Date:

तुर्की से न्‍यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में 11 साल के बच्‍चे की रहस्‍यमय तरीके से मौत, बुडापेस्‍ट में इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 12-06-2023 07:29 PM
अंकारा: तुर्की के इस्‍तानबुल से न्‍यूयॉर्क के लिए रवाना हुई एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 11 साल के एक बच्‍चे की मौत हो गई थी। बच्‍चा फ्लाइट में ही बेहोश हो गया था और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। फ्लाइट में बच्‍चे की मदद के लिए मेडिकल सर्विसेज नहीं उपलब्‍ध थीं। इस वजह से फ्लाइट को बुडापेस्‍ट में लैंड कराया गया। रविवार को फ्लाइट के लैंड होते ही मेडिकल हेल्‍प को तुरंत बच्‍चे की मदद के लिए रवाना किया गया था। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।


सीपीआर के बाद भी नहीं बची जान
फ्लाइट ने इस्तानबुल एयरपोर्ट से स्‍थानीय समयानुसार सुबह 8:56 बजे टेकऑफ किया था। टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ही बच्‍चा बीमार हो गया। बताया जा रहा है कि बच्‍चा अमेरिकी नागरिक था और अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, केबिन क्रू ने विकलांग लड़के को सीपीआर दिया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। विमान के क्रू ने बुडापेस्ट फेरेंक लिज्त एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर को इस बारे में जानकारी दी। बच्‍चा क्‍यों बेहोश हुआ और उसे क्‍या हुआ था, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

कैसे हुई बच्‍चे की मौत
इसके बाद सुबह 10.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिली। एयरपोर्ट पर बच्‍चे औरउसके परिवार को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस पहले ही खड़ी थी। फ्लाइट ने कुछ समय बाद यानी दो बजे फिर से अपनी यात्रा शुरू की। अभी तक बच्‍चे की मौत की वजहों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। Flightradar24.com के मुताबिक TK3 इस्तानबुल से 8:56 पर रवाना हुई थी।
डॉक्‍टरों की कोशिश बेकार
इट पहले ही डेढ़ घंटा लेट थी। इस फ्लाइट ने जब इमरजेंसी लैंडिंग की रिक्‍वेस्‍ट की तो एयरपोर्ट की तरफ से डॉक्‍टरों का इंतजाम किया गया। लैंड होने के बाद डॉक्‍टरों ने बच्चे और परिवार से मुलाकात की। उस बच्‍चे को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.