क्या है जंतर-मंतर प्रदर्शन का मामला
दिल्ली ने बीते एक महीने में भारी विरोध प्रदर्शन देखे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और वामपंथी छात्र संगठनों नेतृत्व में NEET पेपर लीक के मामले पर युवाओं ने प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन पर दुनिया का ध्यान तब गया, जब 20 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने संसद की ओर मार्च किया, जिसे पुलिस ने बलपूर्वक रोका।20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन और हिंसा के बाद भारत के बड़े शहरों के साथ-साथ दुनियाभर के कई हिस्सों में इस मुद्दे पर लोग सड़कों पर उतर गए। एक महीने से ज्यादा के विरोध प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि उन्होंने प्रधानमंत्री को शिक्षा मंत्री के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद छात्र संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी हैं।
