12 साल के मयंक ने 'KBC 15 जूनियर' में जीते एक करोड़ रुपये, गदगद हुए अमिताभ बच्चन तो दे डाली जादू की झप्पी
Updated on
29-11-2023 02:23 PM
देश का पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में इन दिनों 'केबीसी जूनियर्स वीक' चल रहा है। इसके बीते एपिसोड में हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले मयंक हॉटसीट पर आए। 12 साल के इस कंटेस्टेंट को देख अमिताभ बच्चन ने इस पीढ़ी को लेकर थोड़ी हंसी-ठिठोली की। उन्होंने कहा कि आज के समय के बच्चे क्लाइमेट चेंज और रोबोट के बारे में बात कर रहे हैं औक जबकि हमारे समय में तो ये सोचना पड़ता था कि ठंडे पानी में कितना गर्म पानी मिलाना चाहिए, जिससे नहा सकें। आज की पीढ़ी AI और कोडिंग की बात करती है, जबकि हम तो पुश और पुल में ही कंफ्यूज रहते हैं। खैर। इसके बाद खेल को आगे बढ़ाया जाता है।
अमिताभ बच्चन एपिसोड का पहला सवाल पूछते हैं, जो कि 6,40,000 रुपये के लिए होता है। पूछते हैं कि किसके नाम पर 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' है, जिसका उद्घाटन 2023 में वॉशिंगटन डीसी में किया गया था? तो मयंक जवाब में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर बोलते हैं, जो कि सही होता है। इसके बाद वो खेल में आगे बढ़ते हैं। 12,50,000 रुपये के सवाल पर वह ऑडियंस पोल लेते हैं और ये भी पड़ाव पार कर लेते हैं।
पार किया 25 लाख का पड़ाव
गेम के दौरान मयंक बताते हैं कि उन्हें अभी भी नहीं पता कि उन्हें बड़े होकर क्या बनना है। फिर वह बिग बी से पूछते हैं कि आप जब बच्चे थे तो क्या बनने का सोचते थे? तो अमिताभ ने रिप्लाई किया, 'ज्यादातर हम लोग गल्ली डंडा खेलते थे तो हमने कहा हम गिल्ली डंडा ही खेल लेंगे। इसके अलावा हमारे मन में कभी कुछ नहीं आया।' इसके बाद अमिताभ ने 25,00,00 रुपये का सवाल रखा, जिसको सुनकर मयंक मुस्कुराए। बोले सुबह शो में आने से पहले उन्होंने यही पढ़ा था।
50 लाख के सवाल का जवाब
सवाल था कि नंदीघोष और तालध्वज इनमें से किसके नाम हैं? तो उन्होंने जवाब दिया पुरी रथयात्रा के दौरान रथ का। फिर मयंक के सामने 50 लाख का सवाल आता है कि इनमें से कौन सा फ्रांस द्वारा लॉन्च किया गया पहला उपग्रह था? इसके लिए वह लाइफलाइन लेते हैं और सवाल बदल देते हैं। फिर जो दूसरा सवाल आता है, उसका भी सही सवाल दे देते हैं। और 1 करोड़ के सवाल पर पहुंच जाते हैं।
एक करोड़ जीत गए 12 साल के मयंक
होस्ट उनके सामने 1 करोड़ का सवाल रखते हैं। पूछते हैं कि किस यूरोपीय मानचित्रकार को वह मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है जिसने नए खोजे गए महाद्वीप को 'अमेरिका' नाम दिया? इसके लिए वह एक्सपर्ट की मदद लेते हैं और जवाब देते हैं- मार्टिन वाल्डसीमुल्लर। फिर अमिताभ बच्चन ये ऐलान करते हैं कि मयंक सीजन 15 के पहले जूनियर करोड़पति बन गए हैं, जिन्होंने ये राशि अपने नाम की है। फिर होस्ट उन्हें गले लगाते हैं। वहीं, मयंक के पेरेंट्स इमोशनल हो जाते हैं। बताते हैं कि मयंक सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले कंटेस्टेंट हैं। इसके बाद 7 करोड़ का सवाल भी पूछा जाता है लेकिन वह जवाब नहीं दे पाते और गेम को क्विट कर देते हैं और 1 करोड़ लेकर चले जाते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…