'इतनी गरीबी कि 7 स्टार में खिचड़ी खाता हूं', रवि किशन की तंगहाली की बात सुन लोग बोले- ऐसी कंगाली सबको मिले
Updated on
01-08-2026 01:04 PM
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन ने नीट पेपर लीक पर राय रखते हुए एग्जाम को 'नीट अखबार' बोल दिया था। और अब उन्होंने अपनी कंगाली और गरीबी की कहानी सुनाई है। ये कहानी भी ऐसी है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि भगवान उनके जैसी गरीबी सबको दे। रवि किशन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह 7 स्टार होटल में जाते हैं तो अभी भी सिर्फ खिचड़ी ही ऑर्डर करते हैं, इतनी गरीबी देखी है, और अभी तक गरीबी उनकी नस-नस में है। इसी पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान, रवि किशन ने अपनी शुरुआती जिंदगी में झेली गरीबी पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे स्ट्रगल और गरीबी के वो दिन आज भी उनकी सोच पर असर डालते हैं। रवि किशन ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि कामयाबी मिलने के बावजूद, वह 7-स्टार होटल में जाने पर भी महंगा खाना ऑर्डर करने या फिर कपड़े लॉन्ड्री में भेजने में हिचकिचाहते हैं। साथ ही कहा कि आर्थिक तंगी की यादें कभी उनका पीछा नहीं छोड़ पाईं।
रवि किशन गरीबी पर बोले- 7 स्टार होटल में खिचड़ी ऑर्डर करता हूं
रवि किशन ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, 'गरीबी इतनी है कि अभी भी 7 स्टार होटल में जाता हूं तो मैं अच्छा भोजन ऑर्डर नहीं करता, भले ही प्रोडक्शन का हो, भले ही अपने पैसे का हो, भले ही पार्टी के प्रचार में मैं गया हूं। तो अभी भी खिचड़ी ऑर्डर करता हूं। लॉन्ड्री में कपड़े देने के लिए संकोच करता हूं। ये सोचता हूं कि नहीं मुंबई जाकर या दिल्ली या फिर गोरखपुर में जाकर घर में धुल जाएंगे। तो वो गरीबी अभी तक जेहन में और पूरे एक-एक नस में बसी हुई है।'
रवि किशन की कितनी है संपत्ति और पढ़ाई-लिखाई?
रवि किशन की नेट वर्थ और संपत्ति की बात करें, तो गोरखपुर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, उनके पास 43.32 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके बैंक खातों में लगभग 2.49 करोड़ रुपये और 14.37 लाख रुपये के गहने हैं। इसके अलावा रवि किशन के मुंबई, गोरखपुर और जौनपुर में फ्लैट और बंगले हैं। उनके पास छह गाड़ियां भी हैं। वह 12वीं तक पढ़े हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…