20 में से 13 फिल्में हिट, कम बजट में भी सबसे ज्यादा कमाकर देने वाला देसी सुपरस्टार
Updated on
14-09-2023 02:46 PM
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने 12 सालों में फैंस का विश्वास जीता है। अगर उनकी कोई फिल्म आ रही होती है, तो दर्शकों को ये उम्मीद होती है कि अगर वह हैं तो कहानी में जरूर दम होगा। यही विश्वास उन्हें सबसे प्रॉफिटेबल स्टार्स में शुमार करता है। आयुष्मान खुराना दमदार कॉन्टेंट और विषय को देखकर फिल्में करते हैं। यही वजह है कि उनकी कम बजट की फिल्में भी 100 करोड़ के पार जाती हैं। आइए आयुष्मान खुराना के बर्थडे पर उनकी फिल्मोग्राफी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी खास रिपोर्ट बताते हैं।
पंजाबी परिवार में 13 सितंबर 1984 में आयुष्मान खुराना का जन्म हुआ। उनकी मां पूनम तो पिता पी खुराना थे। कुछ दिन पहले ही एक्टर ने पिता को खो दिया। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आयुष्मान ने करियर की शुरुआत रेडियो से की और फिर वह रियालिटी शोज की ओर आ गए। होस्ट, अभिनय के साथ साथ वह गाना भी बहुत अच्छा गाते हैं।
12 सालों में 20 फिल्में, ज्यादातर फिल्में हिट
वैसे तो आयुष्मान खुराना ने साल 2004 में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन तमाम शोज और सिंगिंग शो में काम करने के बाद उन्हें साल 2012 में बॉलीवुड में ब्रेक मिला। शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से एक्टर ने यामी गौतम के अपोजिट डेब्यू किया और पहली ही बार में उन्हें हाफ सेंचुरी बना दी। चलिए बताते हैं Ayushmann Khurrana का रिपोर्ट कार्ड।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…