गोविंदा की 15 फिल्मों को आज भी है रिलीज का इंतजार, एक्टर ने कहा था- कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते मैं पर्दे पर आऊं
Updated on
21-12-2024 01:23 PM
गोविंदा ने 90 के दशक में एक के बाद एक हिट फिल्में देकर तहलका मचा दिया था। करियर की शुरुआत में कभी ऐसा भी वक्त था, जब उन्होंने एक साथ 70 फिल्में साइन की थीं। पर एक समय ऐसा भी आया जब गोविंदा को फिल्में मिलनी बंद हो गईं। आज भी वह अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई 'रंगीला राजा' थी। गोविंदा का 21 दिसंबर को 61वां बर्थडे है। गोविंदा ने अपने करियर में 165 से भी ज्यादा फिल्में कीं, जो रिलीज हो चुकी हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने कहर ही ढा दिया था। पर कई ऐसी फिल्में भी रहीं, जो बनने के बावजूद डिब्बाबंद हो गईं।
Govinda ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि कुछ लोग उनकी फिल्मों को रिलीज होने नहीं दे रहे। उन्होंने साल 2018 में मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग हैं, जो उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और फिल्में रिलीज नहीं होने दे रहे। यह तब की बात है जब CBFC ने गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था और 20 कट्स लगाए थे।
गोविंदा बोले थे- इंडस्ट्री के लोग मेरी फिल्में रिलीज नहीं होने दे रहे
गोविंदा ने कहा था कि उनके साथ इस तरह की साजिश पिछले 9 साल से चलती आ रही है। इंडस्ट्री के लोग मेरी फिल्में रिलीज नहीं होने दे रहे। गोविंदा ने मीडिया से कहा था, 'या तो मेरी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं या उन्हें अच्छी संख्या में थिएटर या स्क्रीन नहीं मिल रही हैं। इसका हालिया उदाहरण 'फ्राईडे' है जो कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और मीडिया ने इसे अच्छे रिव्यू दिए। उन लोगों ने थिएटर्स से फिल्म हटा दी।'
15 साल से बनकर पड़ी हैं फिल्में, 100 करोड़ लगे दांव पर
गोविंदा ने बताया था कि पिछले 10-15 साल में उनकी कई फिल्में बनकर डिब्बाबंद पड़ी हैं। इनमें 100 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। यहां आपको गोविंदा की इन्हीं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आज तक रिलीज नहीं हो पाईं। रिलीज होतीं तो शायद आज ब्लॉकबस्टर होतीं!
1. 'पड़ोसन' रीमेक
यह साल 1968 में आई क्लासिक फिल्म का रीमेक थी, जिस पर साल 2007 में काम चल रहा था। फिल्म में संजय दत्त को किशोर कुमार तो रितेश देशमुख को सुनील दत्त का रोल ऑफर किया गया था। वहीं गोविंदा, महमूद वाले रोल में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सायरा बानो वाले रोल के लिए कोई एक्ट्रेस न मिलने पर फिल्म बंद कर दी गई।
2. मेरे पास मां है
गोविंदा की यह फिल्म साल 1987 की है। इसमें उनके अलावा अनुपम खेर, कादर खान, गुलशन ग्रोवर और नीलम कोठारी थीं।
3. रामा ओ रामा
गोविंदा की यह फिल्म साल 1986 में बन रही थी। पर कुछ वजहों से इसे डिब्बाबंद कर दिया गया। इस फिल्म में आसिफ शेख, किमी काटकर और राज बब्बर भी थे।
4. शोबिज
यह फिल्म साल 1991 में रिलीज होनी थी। फिल्म में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स थे। फिल्म को महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे थे।
5. तांडव
इस फिल्म में गोविंदा का डबल रोल था। साथ में जितेंद्र, अमृता सिंह, जया प्रदा जैसे स्टार्स थे। वहीं साल 1987 में रंगलोक फिल्म्स ने गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म प्लान की थी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स आश्वस्त थे कि यह रिलीज होने पर ब्लॉकबस्टर होगी। पर यह फिल्म अधर में ही लटक गई।
6. ऑस्कर
यह फिल्म साल 1998 में बन रही थी, पर पूरी नहीं हो पाई। इसमें गोविंदा ने एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर का रोल प्ले किय था, जो हॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहता है। लेकिन डायरेक्टर की मौत के कारण यह फिल्म अटक गई।
7. सैंडविज
इन फिल्मों के अलावा गोविंदा की कई ऐसी फिल्में हैं, जो बनकर तैयार हैं, पर कई साल से रिलीज नहीं हो पाईं। हालांकि, वो कौन सी फिल्में हैं, इनके नाम सामने नहीं आ पाए। पर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में ऐसी अपनी एक फिल्म का जिक्र किया था। एक फिल्म थी 'सैंडविज', जो बालासाहेब ठाकरे पर थी। गोविंदा के मुताबिक, यह फिल्म सलमान और आमिर खान को भी पसंद आई थी और एक्टर से कहा था कि यह सुपरहिट होने लायक फिल्म है, तो रिलीज क्यों नहीं की।
इनके अलावा गोविंदा की और जो फिल्में बीच में ही बंद हो गईं, वो हैं-
8. कोहिनूर 9. बराबर की टक्कर 10. याहू 11. शूरवीर 12. शोमैन 13. आज का हिंदुस्तान 14. गुजारिश 15. कागज
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…