Select Date:

'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' फेम Kaylee Hottle की कार क्रैश में दर्दनाक मौत, पिता की तरह सुन नहीं सकती थीं एक्ट्रेस

Updated on 22-07-2026 02:56 PM
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश में 18 वर्षीय केली हॉटल की दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी पुष्टि उनके पिता ने की। केली की मौत से फैंस के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। केली हॉटल ने कॉन्ग की करीबी साथी के तौर पर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों पर गहरी छाप छोड़ी थी।

केली हॉटल के पिता जोशुआ हॉटल ने फेसबुक लाइवस्ट्रीम में अमेरिकन साइन लैंग्वेज के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की और बताया कि कार एक्सीडेंट में केली की मौत हो गई। केली के पिता ने बताया कि यह हादसा मैरीलैंड में तब हुआ, और वह तब टेक्सास में थे। जोशुआ ने कहा कि उन्हें अधिकारियों का फोन आया, जिसमें एक्सीडेंट के बारे में बताया गया। फिर एक और फोन आया जिसमें कहा गया कि अस्पताल ले जाते समय केली का दिल धड़कना बंद हो गया था।

जॉर्जिया की रहने वालीं केली हॉटल, मूक-बधिर परिवार में जन्मीं

केली हॉटल अटलांटा, जॉर्जिया की रहने वाली थीं और वह एक मूक बधिर एक्ट्रेस थीं। एक बधिर परिवार में पली-बढ़ीं केली ने अपनी मुख्य भाषा के तौर पर अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) का इस्तेमाल किया और टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ में पढ़ाई की। ऐसे माहौल में पले-बढ़े होने के कारण, जहां रोजमर्रा की जिंदगी में ASL का अहम स्थान था, कम उम्र से ही उनमें आत्मविश्वास और एक्टिंग के प्रति जुनून पैदा हुआ। जल्द ही वह इंडस्ट्री की सबसे होनहार युवा बधिर कलाकारों में से एक के तौर पर उभरीं।

केली हॉटल का परिवार, भाई-बहन

केली के पिता, जोशुआ, एक ऐसे परिवार से हैं, जहां चार पीढ़ियों से लोग बहरे रहे हैं और सुन नहीं सकते। पिता की तरह, केली भी सुन नहीं सकती थीं और अमेरिकन साइन लैंग्वेज से गहरे जुड़ाव के साथ बड़ी हुईं। उनके परिवार में सुनने की क्षमता के मामले में मिली-जुली स्थिति थी। उनकी एक बड़ी बहन थीं, जो सुन नहीं सकती थी, और तीन छोटे भाई थे, जो सुन सकते थे। उनके बड़े होने के दौरान परिवार अकसर एक जगह से दूसरी जगह जाता रहता था। वे ओक्लाहोमा, कंसास और कोलोराडो में रहे और आखिर में जॉर्जिया में बस गए।

केली हॉटल को मिला अवॉर्ड

'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' में केली हॉटल ने जिया नाम की एक ऐसी मूक बधिर लड़की का किरदार निभाया था, जो अनाथ होती है। उसका फिल्म में कॉन्ग से बेहद खास रिश्ता था। फिर बाद में 2024 में आई फिल्म Godzilla x Kong: The New Empire में भी केली हॉटल जिया के किरदार में भी नजर आईं। इस फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस के लिए केली को सैटर्न अवॉर्ड्स में बेस्ट परफॉर्मेंस बाई ए यंगर एक्टर की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.