Select Date:

चेक रिपब्लिक की यूनिवर्सिटी में फायरिंग 15 स्टूडेंट्स की मौत, 30 घायलों में से 13 गंभीर

Updated on 22-12-2023 01:35 PM

चेक रिपब्लिक की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात फायरिंग हुई। प्राग्वे पुलिस के मुताबिक 15 स्टूडेंट्स मारे गए हैं। 30 घायल हैं और इनमें से 13 की हालत गंभीर है। हमलावर के भी मारे जाने की खबर है।

इमरजेंसी सर्विसेस की तरफ से एक बयान में घटना की पुष्टि की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फुटेज में स्टूडेंट्स को फायरिंग से बचकर भागते देखा जा सकता है।

हमलावर की पहचान उजागर नहीं

CNN ने यूनिवर्सिटी के हवाले से बताया है कि पुलिस ने हमलावर को सरेंडर के लिए कहा था। इसके जवाब में उसने पुलिस पर भी फायरिंग की। उसे कुछ गोलियां लगीं। हॉस्पिटल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।

कॉलेज का आखिरी दिन था
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को कॉलेज का आखिरी दिन था और स्टूडेंट्स इसके बाद क्रिसमस की छुट्टियों पर जाने वाले थे। फिलहाल, बिल्डिंग को पुलिस ने घेर रखा है। माना जा रहा है कि फायरिंग करने वाला अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना की वजह स्टूडेंट्स की आपसी दुश्मनी थी। यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन ने इस पर शोक जाहिर किया है। दिसंबर 2019 में भी यहां फायरिंग हुई थी। तब 42 साल के शख्स ने 6 लोगों की हत्या कर दी थी। यह एक हॉस्पिटल के वेटिंग रूम की घटना थी। 2015 में एक रेस्टोरेंट में फायरिंग में 8 लोग मारे गए थे।


कुछ स्टूडेंट्स ने फायरिंग के दौरान खुद को क्लासरूम्स में बंद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक कुछ छात्र बिल्डिंग की गैलरीज में छिप गए थे। इनमें से कुछ जल्दबाजी में गिरे और एक छात्र की मौत इसी वजह से हुई।

घटना चार्ल्स यूनिवर्सिटी के फिलॉसफी कैम्पस में हुई। यहां अकसर टूरिस्ट भी आते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.