तीन साल में 1,500% रिटर्न और अब नेट प्रॉफिट में भी 19 परसेंट उछाल, क्या आपके पास है यह शेयर?
Updated on
18-08-2023 02:29 PM
नई दिल्ली: पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड (Pitti Engineering Limited) इलेक्ट्रिकल स्टील लेमिनेशंस, मोटर्स और जेनरेटर्स के लिए सबएसेंबलीज, डाई-कास्ट रोटर्स और मशीन्ड कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी रेल, अर्बन ट्रांसपोर्ट, पावर जेनरेशन, विंडमिल, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन, अप्लायंसेज और दूसरे कई सेक्टर्स के लिए प्रॉडक्ट्स बनाती है। रोटेटिंग इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट ऐप्स की ब्रॉड रेंज में कंपनी के प्रॉडक्ट्स काफी अहमियत रखते हैं। कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय एस पिट्टी ने कंपनी के रिजल्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि औरंगाबाद और हैदराबाद में ब्राउनफील्ड एक्सपेंशन की प्रोग्रेस के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि कच्चे माल की कीमत में कमी के कारण कंपनी के रेवेन्यू में मामूली गिरावट आई है। आगे पॉजिटिव ट्रेंड की उम्मीद करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही में डिमांड और वॉल्यूम में तेजी आ सकती है। कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर में वॉल्यूम और प्रॉफिटैबिलिटी में तेजी की उम्मीद जताई है। पिट्टी इंजीनियरिंग ने हाल में फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 6.5 परसेंट की गिरावट आई है और यह 290.7 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 19.7 परसेंट बढ़कर 42.4 करोड़ रुपये पहुंच गया।
इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 19.3 परसेंट की तेजी के साथ 13.97 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले तीन साल में कंपनी की बिक्री 28 फीसदी सीएजीआर के साथ बढ़ी है जबकि नेट प्रॉफिट 51 परसेंट सीएजीआर के साथ बढ़ा है। कंपनी ने पिछले एक साल में 55 परसेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है जबकि तीन साल में उसका रिटर्न 1,501 परसेंट बढ़ा है। इतना ही नहीं कंपनी का आरओसीई 18.2 परसेंट और आरओई 19 परसेंट है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.2 परसेंट की तेजी आई है और कारोबार के दौरान यह 506.65 रुपये तक गया। इन्वेस्टर्स को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…