52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप
कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप शुरू की हैं। इससे यात्रियों को हर 8 मिनट में ट्रेन मिल रही है।ये अतिरिक्त ट्रेनें पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच चल रही हैं। जरूरत पड़ने पर एनसीआरटीसी ट्रेनों की संख्या और बढ़ा सकता है।
