Select Date:

वेनिजुएला हाईवे पर ट्रक की टक्कर के बाद हुआ हादसा 16 लोगों की मौत

Updated on 14-12-2023 01:54 PM

वेनेजुएला की राजधानी कराकास के पास एक हाईवे पर बुधवार शाम 17 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। गुरुवार सुबह यहां शवों को निकालने का सिलसिला जारी रहा। अब तक 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक के गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद आग लगी। देखते ही देखते आग आस-पास खड़ी गाड़ियों तक फैल गई।

इस हादसे के 15 मिनट पहले ही एक और एक्सीडेंट हुआ था। कई गाड़ियां एक्सीडेंट की वजह से हाईवे पर खड़ी थीं। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक गाड़ियों से टकरा गया। ट्रक में केमिकल रखा हुआ था। टक्कर की वजह से आग लग गई और गाड़ियों तक फैल गई।

मौसम खराब होने की वजह से हादसा होने की आशंका
वहीं, रिस्क मैनेजमेंट के डिप्टी मिनिस्टर ने कहा- पहले हादसे में एक ट्रक और 3 गाड़ियों की टक्कर हुई थी। इसके बाद हाईवे पर जाम लग गया कई अन्य गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो गईं। तभी दूसरा ट्रक आया और उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा- खराब मौसम की वजह से ड्राइवर जाम को नहीं देख पाया होगा। हालांकि, लोगों का कहना है कि हाईवे की सड़क ठीक नहीं है, उसे सही से मेंटेन नहीं किया जाता।

6 घायल, अस्पताल ले जाया गया
सड़क हादसे के बाद पुलिस ने कहा- ये एक मल्टी व्हीकल कॉलिजन था जिसमें एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसा हाईवे पर हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही इमरजेंसी सर्विसेज घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मिस्र में भी हो चुका ऐसा हादसा
28 अक्टूबर 2023 को मिस्र में एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गईं। लोकल मीडिया के मुताबिक हादसे में 35 लोगों की मौत हुई। 63 लोग घायल हो गए। प्राइमरी इन्फॉर्मेशन के मुताबिक एक कार से पेट्रोल लीक होने के कारण कई गाड़ियां टकरा गईं। इसके बाद उनमें आग लग गई।

हादसा मिस्त्र की राजधानी काहिरा से 132 किलोमीटर दूर बहेरा इलाके में हुआ। एक पैसेंजर बस भी इस हादसे का शिकार हुई। हालांकि बस में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

चीन में 50 गाड़ियां जली थीं
5 फरवरी 2023 को चीन के हुनान प्रोविंस में खतरनाक सड़क हादसा हुआ। हाइवे पर 10 मिनट के भीतर 50 वाहन आपस में टकरा गए। इससे कई गाड़ियों में आग लग गई। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 लोग घायल हुए।

चीन में कोहरे से विजिबिलिटी घटने से 200 गाड़ियां टकराईं थी
28 दिसंबर 2022 को कोहरे की वजह से करीब 200 गाड़ियां टकरा गई थीं। चीनी मीडिया CCTV के मुताबिक, झेंगझोऊ शहर के झेंग्क्सिन हुआंगे ब्रिज पर दोनों तरफ से आने-जाने वाली गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसा बुधवार सुबह हुआ। यहां कोहरा इतना था कि 200 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.